ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा CJPK का प्रदर्शन
मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस की अनुमति नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में युवा और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा CJP का प्रदर्शन
मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में किया गया। पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शिवाजी पार्क पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए नारे
प्रदर्शन में युवाओं के हाथों में तिरंगा और अलग-अलग नारे लिखी तख्तियां नजर आईं। प्रदर्शनकारियों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की। कई लोगों ने व्यंग्यात्मक मीम और फिल्मों के संवाद वाली तख्तियां भी लेकर पहुंचे।
प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
प्रदर्शन को देखते हुए शिवाजी पार्क और दादर स्टेशन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को कई स्थानों पर तैनात किया गया। प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए थे।
तेज गर्मी और स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर जुटे रहे। प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन स्थल पर कई जानी-मानी हस्तियां भी पहुंचीं
प्रदर्शन स्थल पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, गायक विशाल ददलानी और महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी भी मौजूद रहे। शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने भी CJP के आंदोलन को समर्थन दिया।
CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर भी बयान दिया।
कुछ लोगों ने CJP का प्रदर्शन का किया विरोध
शिवाजी पार्क के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने प्रदर्शन का विरोध किया। उनका कहना है कि बड़े प्रदर्शन के कारण इलाके की शांति और रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
प्रदर्शन से पहले CJP संयोजक अभिजीत दीपके ने दक्षिण मुंबई में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
CJP ने SIR प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल
CJP मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति में पारदर्शिता और SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रही है।
प्रदर्शन के बीच मतदाता सूची के SIR को लेकर सामने आई कुछ रिपोर्टों का भी हवाला दिया गया। वहीं, निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR समेत आयोग के फैसले तीनों निर्वाचन आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। इस मामले में प्रदर्शनकारियों के आरोप और निर्वाचन आयोग का पक्ष अलग-अलग हैं।
यह भी पढ़े- एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई



