Skip to content
Sunday, 4 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / सीमा पार घुसपैठ को लेकर भारत ने पाकिस्तान…
समाचार

सीमा पार घुसपैठ को लेकर भारत ने पाकिस्तान को घेरा, हाई कमीशन के प्रभारी को किया तलब

भारत ने पाकिस्तान को घेरा, हाई कमीशन के प्रभारी को किया तलब भारतीय विदेश मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को पाकिस्तान हाई कमीशन के प्रभारी को तलब किया। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान…

Priyanka Shaw 3 October 2026, 11:12 pm
1 मिनट पढ़ें
सीमा पार घुसपैठ को लेकर भारत ने पाकिस्तान को घेरा, हाई कमीशन के प्रभारी को किया तलब
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

भारत ने पाकिस्तान को घेरा, हाई कमीशन के प्रभारी को किया तलब

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को पाकिस्तान हाई कमीशन के प्रभारी को तलब किया। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की ओर से हो रही कथित सीमा पार घुसपैठ को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

भारत ने 2 अक्टूबर 2026 को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुई घटना को लेकर पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया।

तीन लोग पाकिस्तान की तरफ से भारत की सीमा में घुसे थे

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि तीन लोग पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में घुसे थे। सीमा पर तैनात BSF जवानों ने उन्हें कई बार चेतावनी दी और पाकिस्तान लौटने को कहा। मंत्रालय के मुताबिक, चेतावनी के बावजूद तीनों लोग भारतीय सीमा की ओर बढ़ते रहे। सुरक्षा के लिए खतरा देखते हुए BSF जवानों ने कार्रवाई की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह घटना पाकिस्तान से संचालित हथियारबंद और ड्रग तस्करी से जुड़े नेटवर्क की सीमा पार गतिविधियों के एक पैटर्न का हिस्सा है।

भारत ने पाकिस्तान से जांच और कार्रवाई की मांग

भारत ने पाकिस्तान सरकार से इन घुसपैठ और ड्रग तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की जांच करने को कहा है। साथ ही, इस मामले में पाकिस्तान की बॉर्डर गार्डिंग फोर्स की कथित भूमिका की भी जांच करने की मांग की गई है। भारत ने पाकिस्तान से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने को कहा है।

पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय सीमा का सम्मान करने को कहा

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय सीमा का सम्मान करने और दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का पालन करने को कहा. भारत ने पाकिस्तान से अपनी सेना और सुरक्षा बलों पर नियंत्रण बनाए रखने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

BSF की फायरिंग में दो घुसपैठिए मारे गए

यह घटना 2 अक्टूबर को पंजाब के तरनतारन और फिरोजपुर सेक्टर के पास हुई थी। BSF जवानों ने सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी थी। जवानों के मुताबिक, पाकिस्तान के चट्टनवाला इलाके की तरफ से तीन संदिग्ध भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे। जवानों ने उन्हें रुकने और वापस जाने की कई बार चेतावनी दी, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे। इसके बाद सुरक्षा खतरे को देखते हुए BSF जवानों ने फायरिंग की। इसमें दो घुसपैठिए मारे गए, जबकि तीसरा व्यक्ति पाकिस्तान की तरफ वापस भाग गया। मारे गए लोगों के शव पंजाब पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

यह भी पढ़े- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में CJP का प्रदर्शन, शिवाजी पार्क में जुटी भीड़

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

दिल्ली में फायर सर्विस का विस्तार, 20 फायर बाइक और 26 QRV शामिल
समाचार

दिल्ली में फायर सर्विस का विस्तार, 20 फायर बाइक और 26 QRV शामिल

3 hours पहले
रेखा गुप्ता के बयान पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई
समाचार

रेखा गुप्ता के बयान पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई

3 hours पहले
जितिया व्रत में मां ही क्यों रखती हैं निर्जला उपवास? जानें धार्मिक मान्यता
समाचार

जितिया व्रत में मां ही क्यों रखती हैं निर्जला उपवास? जानें धार्मिक मान्यता

4 hours पहले
यूपी के 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
समाचार

यूपी के 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

5 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

दिल्ली में फायर सर्विस का विस्तार, 20 फायर बाइक और 26 QRV शामिल

दिल्ली में फायर सर्विस का विस्तार, 20 फायर बाइक और 26 QRV शामिल

3 hours पहले
रेखा गुप्ता के बयान पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई

रेखा गुप्ता के बयान पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई

3 hours पहले
जितिया व्रत में मां ही क्यों रखती हैं निर्जला उपवास? जानें धार्मिक मान्यता

जितिया व्रत में मां ही क्यों रखती हैं निर्जला उपवास? जानें धार्मिक मान्यता

4 hours पहले
यूपी के 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

यूपी के 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

5 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

वडोदरा में CNG भरवाते समय कार में जोरदार धमाका, CCTV वीडियो वायरल

वडोदरा में CNG भरवाते समय कार में जोरदार धमाका, CCTV वीडियो वायरल

5 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India