Skip to content
Tuesday, 6 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा…
समाचार

दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जारी, 10 अक्टूबर तक बिना पिंक सहेली कार्ड भी मिलेगी सुविधा

दिल्ली में DTC और क्लस्टर बसों से सफर करने वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर है। फिलहाल महिलाओं को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के बिना भी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा…

Priyanka Shaw 6 October 2026, 12:30 am
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जारी, 10 अक्टूबर तक बिना पिंक सहेली कार्ड भी मिलेगी सुविधा
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली में DTC और क्लस्टर बसों से सफर करने वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर है। फिलहाल महिलाओं को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के बिना भी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलती रहेगी। इस व्यवस्था को अब 10 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

इसके बाद मुफ्त यात्रा के लिए महिलाओं के पास वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होना जरूरी होगा।

मुफ्त यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य

दरअसल, 1 अक्टूबर से मुफ्त यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य किया गया था। इसके बाद पहले ही दिन बड़ी संख्या में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिन महिलाओं के पास स्मार्ट कार्ड नहीं था, उन्हें बस में सफर करने के लिए सामान्य टिकट लेना पड़ा। महिलाओं की शिकायतों को देखते हुए उसी दिन दोपहर में व्यवस्था में बदलाव किया गया और बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को फिर से पिंक टिकट के जरिए मुफ्त यात्रा कराने के निर्देश दिए गए।

10 अक्टूबर तक बिना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड भी मुफ्त यात्रा

अब 10 अक्टूबर तक किसी पात्र महिला को सिर्फ पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं होने की वजह से मुफ्त यात्रा से नहीं रोका जाएगा।

बस में महिला यात्री से पहले स्मार्ट कार्ड के बारे में पूछा जाएगा। अगर कार्ड नहीं है, तो उसे पिंक टिकट जारी किया जाएगा, जिसके जरिए वह मुफ्त यात्रा कर सकेगी।

10 अक्टूबर के बाद पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जरूरी

10 अक्टूबर के बाद मुफ्त यात्रा की व्यवस्था पूरी तरह स्मार्ट कार्ड पर आधारित होगी। बस में चढ़ते समय महिला यात्री को अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड टैप करना होगा।

अगर महिला के पास वैध स्मार्ट कार्ड नहीं है, तो उसे मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी और उसे बस का निर्धारित किराया देना होगा।

बसों और डिपो में दी जाएगी जानकारी

डीटीसी ने डिपो प्रबंधकों, अधिकारियों, कंडक्टरों और प्रवर्तन कर्मचारियों को नई व्यवस्था की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

बसों और डिपो में घोषणाओं के जरिए महिलाओं को बताया जाएगा कि मुफ्त यात्रा के नियम में बदलाव होने वाला है। कंडक्टरों से महिला यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने और उन्हें स्मार्ट कार्ड से जुड़ी जानकारी देने को भी कहा गया है।

समय रहते बनवा लें कार्ड

डीटीसी ने महिलाओं से अपील की है कि वे 10 अक्टूबर की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और उससे पहले अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लें।

10 अक्टूबर के बाद बिना वैध स्मार्ट कार्ड के यात्रा करने वाली महिलाओं को सामान्य यात्रियों की तरह बस का किराया देना होगा।

यह भी पढ़े- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

इंदिरा एकादशी व्रत 2026: क्या 5 अक्टूबर की रात खाना छोड़ना जरूरी है? जानें सही नियम
समाचार

इंदिरा एकादशी व्रत 2026: क्या 5 अक्टूबर की रात खाना छोड़ना जरूरी है? जानें सही नियम

1 hour पहले
दिल्ली में अक्टूबर में भी गर्मी का असर, दोपहर में तेज धूप; 6 अक्टूबर से बारिश के आसार
समाचार

दिल्ली में अक्टूबर में भी गर्मी का असर, दोपहर में तेज धूप; 6 अक्टूबर से बारिश के आसार

2 hours पहले
कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद महिला चालक मौके से फरार
समाचार

कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद महिला चालक मौके से फरार

3 hours पहले
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
समाचार

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

6 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

इंदिरा एकादशी व्रत 2026: क्या 5 अक्टूबर की रात खाना छोड़ना जरूरी है? जानें सही नियम

इंदिरा एकादशी व्रत 2026: क्या 5 अक्टूबर की रात खाना छोड़ना जरूरी है? जानें सही नियम

1 hour पहले
दिल्ली में अक्टूबर में भी गर्मी का असर, दोपहर में तेज धूप; 6 अक्टूबर से बारिश के आसार

दिल्ली में अक्टूबर में भी गर्मी का असर, दोपहर में तेज धूप; 6 अक्टूबर से बारिश के आसार

2 hours पहले
कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद महिला चालक मौके से फरार

कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद महिला चालक मौके से फरार

3 hours पहले
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

6 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

इंदिरा एकादशी व्रत 2026: क्या 5 अक्टूबर की रात खाना छोड़ना जरूरी है? जानें सही नियम

इंदिरा एकादशी व्रत 2026: क्या 5 अक्टूबर की रात खाना छोड़ना जरूरी है? जानें सही नियम

1 hour पहले
ब्रिटिश एयरवेज की लंदन-शिकागो फ्लाइट में इमरजेंसी, आयरलैंड के ऊपर से लंदन लौटा विमान

ब्रिटिश एयरवेज की लंदन-शिकागो फ्लाइट में इमरजेंसी, आयरलैंड के ऊपर से लंदन लौटा विमान

1 hour पहले
दिल्ली में अक्टूबर में भी गर्मी का असर, दोपहर में तेज धूप; 6 अक्टूबर से बारिश के आसार

दिल्ली में अक्टूबर में भी गर्मी का असर, दोपहर में तेज धूप; 6 अक्टूबर से बारिश के आसार

2 hours पहले
कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद महिला चालक मौके से फरार

कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद महिला चालक मौके से फरार

3 hours पहले
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

6 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India