Skip to content
Wednesday, 25 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार…
समाचार

कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद महिला चालक मौके से फरार

कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला चालक गिरफ्तार दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार…

Priyanka Shaw 5 October 2026, 11:23 pm
1 मिनट पढ़ें
कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद महिला चालक मौके से फरार
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला चालक गिरफ्तार

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक बुजुर्ग दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह हादसा 2 अक्टूबर की सुबह करीब पौने 9 बजे आर्य समाज मंदिर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि 79 वर्षीय दयानंद तगरा और उनकी 71 वर्षीय पत्नी कुसुम तगरा मंदिर में पूजा और दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

सीसीटीवी में कैद हुआ बुजुर्ग दंपती के साथ का पूरा हादसा

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग दंपती सड़क के बाईं तरफ धीरे-धीरे पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई क्रेटा कार अचानक उनकी तरफ मुड़ती है और दोनों को जोरदार टक्कर मार देती है।

टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग महिला सड़क किनारे गिर जाती हैं। वहीं, उनके पति दयानंद तगरा टक्कर से उछलकर पहले कार के बोनट पर गिरते हैं और फिर सिर के बल सड़क पर जा गिरते हैं। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगती है और खून बहने लगता है। दोनों कुछ ही देर में सड़क पर अचेत हो जाते हैं।

घायल बुजुर्गों को छोड़कर चली गई महिला चालक

हादसे के बाद कार चला रही महिला नीचे उतरती है और घायल बुजुर्ग के पास जाकर स्थिति देखती है। आरोप है कि मदद करने के बजाय वह वापस अपनी कार में बैठती है और मौके से चली जाती है।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग दंपती की मदद करने की कोशिश की। गंभीर हालत को देखते हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सीसीटीवी से आरोपी महिला की पहचान

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से कार की पहचान की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला चालक की पहचान 49 वर्षीय नवलीन कौर के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। हादसे में इस्तेमाल हुंडई क्रेटा कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

हादसे के बाद बुजुर्ग दंपती की मदद नहीं करने पर उठे सवाल

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति की मदद करना सबसे जरूरी होता है।

लोगों का कहना है कि अगर महिला चालक हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करतीं तो यह एक मानवीय कदम होता। हादसा होना अलग बात है, लेकिन दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को अकेला छोड़कर चले जाना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

यह भी पढ़े- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश? दो साल से भारत में हैं निर्वासन में, वापसी पर गिरफ्तारी का खतरा
समाचार

शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश? दो साल से भारत में हैं निर्वासन में, वापसी पर गिरफ्तारी का खतरा

14 hours पहले
संविधान दिवस पर नागपुर में रैली करेंगे CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, दिया ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ का नारा
समाचार

संविधान दिवस पर नागपुर में रैली करेंगे CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, दिया ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ का नारा

14 hours पहले
नशे के खिलाफ PM मोदी की बड़ी अपील, बोले- युवाओं को सही रास्ता दिखाने के लिए गुरुद्वारे और समाज आएं आगे
समाचार

नशे के खिलाफ PM मोदी की बड़ी अपील, बोले- युवाओं को सही रास्ता दिखाने के लिए गुरुद्वारे और समाज आएं आगे

15 hours पहले
भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी ने किया 15 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान, 8 समझौतों पर लगी मुहर
समाचार

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी ने किया 15 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान, 8 समझौतों पर लगी मुहर

15 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश? दो साल से भारत में हैं निर्वासन में, वापसी पर गिरफ्तारी का खतरा

शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश? दो साल से भारत में हैं निर्वासन में, वापसी पर गिरफ्तारी का खतरा

14 hours पहले
संविधान दिवस पर नागपुर में रैली करेंगे CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, दिया ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ का नारा

संविधान दिवस पर नागपुर में रैली करेंगे CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, दिया ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ का नारा

14 hours पहले
नशे के खिलाफ PM मोदी की बड़ी अपील, बोले- युवाओं को सही रास्ता दिखाने के लिए गुरुद्वारे और समाज आएं आगे

नशे के खिलाफ PM मोदी की बड़ी अपील, बोले- युवाओं को सही रास्ता दिखाने के लिए गुरुद्वारे और समाज आएं आगे

15 hours पहले
भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी ने किया 15 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान, 8 समझौतों पर लगी मुहर

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी ने किया 15 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान, 8 समझौतों पर लगी मुहर

15 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

बहरीन में भारत का नाम रोशन करने उतरेंगे 18 पैरा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी, 5-6 पदक जीतने का लक्ष्य

बहरीन में भारत का नाम रोशन करने उतरेंगे 18 पैरा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी, 5-6 पदक जीतने का लक्ष्य

15 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India