ब्रिटिश एयरवेज की लंदन-शिकागो फ्लाइट में इमरजेंसी, आयरलैंड से वापस लौटा विमान
लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 में अचानक इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई। विमान जब आयरलैंड के ऊपर उड़ रहा था, तभी पायलटों ने इमरजेंसी सिग्नल जारी किया। इसके बाद विमान को वापस लंदन की ओर मोड़ दिया गया।
ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट ने भेजा Squawk 7700 सिग्नल
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने Squawk 7700 सिग्नल भेजा। विमानन क्षेत्र में 7700 को सामान्य इमरजेंसी का संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि विमान के क्रू को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मदद और प्राथमिकता की जरूरत है।
करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे आया ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट
ट्रैकिंग डेटा में यह भी दिखाई दिया कि विमान आयरलैंड के ऊपर करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे आया। हालांकि, इमरजेंसी की असली वजह अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
विमान का अचानक कम ऊंचाई पर आना कई बार केबिन प्रेशर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है, लेकिन सिर्फ फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के आधार पर इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।
क्या होता है फ्लाइट का Squawk 7700?
Squawk विमान के ट्रांसपोंडर से भेजा जाने वाला चार अंकों का कोड होता है। 7700 कोड किसी सामान्य इमरजेंसी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इससे यह पता नहीं चलता कि विमान में किस तरह की समस्या आई है। यह सिर्फ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताता है कि विमान को तुरंत सहायता की जरूरत है।
हाल की फ्लाईदुबई की फ्लाइट की घटना की आई याद
ब्रिटिश एयरवेज की इस घटना के बाद हाल ही में सामने आई फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 की घटना की भी चर्चा होने लगी है।
30 सितंबर को तेल अवीव जाने वाली इस फ्लाइट ने भी इमरजेंसी Squawk सिग्नल भेजा था और बाद में इसे ताबुक की ओर मोड़ दिया गया था। ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान कुछ ही समय में काफी नीचे आ गया था।
ब्रिटिश एयरवेज की BA295 फ्लाइट में आई इमरजेंसी की वजह फिलहाल सामने नहीं आई
इस घटना में कथित तौर पर को-पायलट ने कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी से कैप्टन पर हमला किया था। इसके बाद विमान को हाईजैक करने की कोशिश की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पायलट स्मित मछार ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद कुछ यात्रियों ने हमलावर को काबू कर लिया था।
ब्रिटिश एयरवेज की BA295 फ्लाइट में आई इमरजेंसी की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है और मामले से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़े- जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग पर पुलिस से झड़प



