Skip to content
Monday, 23 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी कटिहार में…
समाचार

पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी कटिहार में गड्ढे में गिरी, 5 लोग घायल, बाल-बाल बचे सांसद

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी बिहार के कटिहार में हादसे का शिकार हो गई. उनकी सुरक्षा में चल रही पुलिस की स्कॉर्ट गाड़ी सड़क…

Priyanka Shaw 23 November 2026, 9:36 am
1 मिनट पढ़ें
पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी कटिहार में गड्ढे में गिरी, 5 लोग घायल, बाल-बाल बचे सांसद
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी बिहार के कटिहार में हादसे का शिकार हो गई. उनकी सुरक्षा में चल रही पुलिस की स्कॉर्ट गाड़ी सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए. हालांकि, पप्पू यादव सुरक्षित बच गए. घटना के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर पूर्णिया लौटने का फैसला किया.

जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव कटिहार के सालमारी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हरी पेट्रोल पंप के पास उनके काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी.

हादसे की खबर मिलते ही कदवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गड्ढे में गिरी गाड़ी को बाहर निकलवाया. इसके बाद पप्पू यादव कुम्हरी से ही वापस पूर्णिया लौट गए.

पप्पू यादव ने फेसबुक पर दी हादसे की जानकारी

हादसे के बाद पप्पू यादव ने फेसबुक पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई.’

उन्होंने बताया कि कटिहार से सन्हौली जाते समय उनकी सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. भगवान की कृपा और लोगों की दुआओं से सभी लोग सुरक्षित हैं.

पप्पू यादव के मुताबिक, हादसे में पांच लोगों को चोटें आई हैं. किसी के गर्दन, किसी के माथे तो किसी के पीठ में चोट लगी है. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है.

सड़क की खराब हालत को बताया हादसे की वजह

पप्पू यादव ने इस दुर्घटना के लिए सड़क निर्माण में लापरवाही को जिम्मेदार बताया है. उनका कहना है कि बेलोरी-सन्हौली-सालमारी मुख्य सड़क बाढ़ के समय से ही खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत और निर्माण ठीक से नहीं कराया गया है.

उन्होंने सड़क बनाने वाली ठेकेदार कंपनी और PWD के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया. सांसद ने कहा कि हादसे वाली जगह पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग या डायवर्जन की व्यवस्था थी.

ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

पप्पू यादव ने सड़क निर्माण में लापरवाही के लिए ठेकेदार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और एसडीओ को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि अगर बारिश नहीं होती और सड़क की मिट्टी गीली नहीं होती, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था.

सांसद ने सवाल उठाया कि किसी बड़े हादसे के बाद ही अधिकारियों की नींद क्यों खुलती है? उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

दिल्ली में बनेंगे 8 नए मेट्रो स्टेशन, गुरुग्राम से यशोभूमि तक दौड़ेगी अंडरग्राउंड मेट्रो, जानें पूरा रूट
समाचार

दिल्ली में बनेंगे 8 नए मेट्रो स्टेशन, गुरुग्राम से यशोभूमि तक दौड़ेगी अंडरग्राउंड मेट्रो, जानें पूरा रूट

54 minutes पहले
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 300 के पार, जानें आज का मौसम
समाचार

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 300 के पार, जानें आज का मौसम

59 minutes पहले
18 राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बंगाल समेत कई जगह बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार का हाल
समाचार

18 राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बंगाल समेत कई जगह बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार का हाल

1 hour पहले
लद्दाख में पंचायत चुनाव में 70% से ज्यादा मतदान, कड़ाके की ठंड के बावजूद वोट डालने पहुंचे लोग
समाचार

लद्दाख में पंचायत चुनाव में 70% से ज्यादा मतदान, कड़ाके की ठंड के बावजूद वोट डालने पहुंचे लोग

1 day पहले

अभी महत्वपूर्ण

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

दिल्ली में बनेंगे 8 नए मेट्रो स्टेशन, गुरुग्राम से यशोभूमि तक दौड़ेगी अंडरग्राउंड मेट्रो, जानें पूरा रूट

दिल्ली में बनेंगे 8 नए मेट्रो स्टेशन, गुरुग्राम से यशोभूमि तक दौड़ेगी अंडरग्राउंड मेट्रो, जानें पूरा रूट

54 minutes पहले
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 300 के पार, जानें आज का मौसम

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 300 के पार, जानें आज का मौसम

59 minutes पहले
18 राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बंगाल समेत कई जगह बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार का हाल

18 राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बंगाल समेत कई जगह बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार का हाल

1 hour पहले
लद्दाख में पंचायत चुनाव में 70% से ज्यादा मतदान, कड़ाके की ठंड के बावजूद वोट डालने पहुंचे लोग

लद्दाख में पंचायत चुनाव में 70% से ज्यादा मतदान, कड़ाके की ठंड के बावजूद वोट डालने पहुंचे लोग

1 day पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली में बनेंगे 8 नए मेट्रो स्टेशन, गुरुग्राम से यशोभूमि तक दौड़ेगी अंडरग्राउंड मेट्रो, जानें पूरा रूट

दिल्ली में बनेंगे 8 नए मेट्रो स्टेशन, गुरुग्राम से यशोभूमि तक दौड़ेगी अंडरग्राउंड मेट्रो, जानें पूरा रूट

54 minutes पहले
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 300 के पार, जानें आज का मौसम

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 300 के पार, जानें आज का मौसम

59 minutes पहले
18 राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बंगाल समेत कई जगह बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार का हाल

18 राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बंगाल समेत कई जगह बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार का हाल

1 hour पहले
बिहार में फैक्ट्रियां लगीं तो 30 लाख युवा गुजरात में मजदूरी क्यों कर रहे? प्रशांत किशोर ने PM मोदी से पूछा सवाल

बिहार में फैक्ट्रियां लगीं तो 30 लाख युवा गुजरात में मजदूरी क्यों कर रहे? प्रशांत किशोर ने PM मोदी से पूछा सवाल

1 hour पहले
साल में सिर्फ एक बार मंदिर से बाहर आते हैं भगवान उग्र श्रीनिवास, जानें क्या है 14वीं सदी की रहस्यमयी परंपरा

साल में सिर्फ एक बार मंदिर से बाहर आते हैं भगवान उग्र श्रीनिवास, जानें क्या है 14वीं सदी की रहस्यमयी परंपरा

1 day पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India