Skip to content
Friday, 27 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली-NCR में प्रदूषण की बड़ी वजह सिर्फ गाड़ियां…
समाचार

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की बड़ी वजह सिर्फ गाड़ियां और पराली नहीं, घर की रसोई से भी निकलता है जहरीला धुआं

अक्टूबर और नवंबर का महीना आते ही दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है. सर्दियों में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों को खुले में सांस लेने में भी…

Priyanka Shaw 27 November 2026, 9:59 am
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण की बड़ी वजह सिर्फ गाड़ियां और पराली नहीं, घर की रसोई से भी निकलता है जहरीला धुआं
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

अक्टूबर और नवंबर का महीना आते ही दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है. सर्दियों में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों को खुले में सांस लेने में भी परेशानी होती है. आमतौर पर इसके लिए गाड़ियों से निकलने वाले धुएं और खेतों में पराली जलाने को जिम्मेदार माना जाता है. लेकिन एक नई रिपोर्ट में प्रदूषण की ऐसी वजह सामने आई है, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोग सोचते हैं.

काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पूरे साल होने वाले PM2.5 प्रदूषण का एक बड़ा हिस्सा घरों से निकलता है. हैरानी की बात यह है कि घरों से होने वाले इस प्रदूषण में करीब 80 फीसदी योगदान रसोई का है. यानी खाना पकाने के दौरान निकलने वाला धुआं भी हवा को प्रदूषित कर रहा है.

CEEW की रिपोर्ट में क्या सामने आया?

CEEW की रिपोर्ट में जनवरी से दिसंबर तक हर महीने होने वाले PM2.5 प्रदूषण का विश्लेषण किया गया है. इसमें प्रदूषण के आठ प्रमुख स्रोतों को शामिल किया गया है.

इनमें घरों से निकलने वाला धुआं, फसल के अवशेष जलाना, सड़कों की धूल, ट्रैक्टर और पंप, पेट्रोल-डीजल और CNG से चलने वाले वाहन, उद्योग और थर्मल पावर प्लांट शामिल हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, पूरे साल के PM2.5 प्रदूषण में घरों की हिस्सेदारी करीब आधी है. घरों से निकलने वाले प्रदूषण में लगभग 80 फीसदी हिस्सा रसोई से आता है.

सर्दियों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है. हालांकि, दूसरे महीनों में इसमें कुछ कमी आती है, लेकिन घरों से निकलने वाले धुएं का असर पूरे साल बना रहता है.

खाना पकाने से कैसे बढ़ता है प्रदूषण?

रिपोर्ट के मुताबिक, घरों में खाना पकाने के दौरान निकलने वाला धुआं PM2.5 प्रदूषण की एक बड़ी वजह है. जब रसोई में गैस या चूल्हा जलाया जाता है, तो उससे निकलने वाले प्रदूषक हवा को प्रभावित करते हैं.

इसका असर सिर्फ घर के अंदर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह बाहर की हवा को भी प्रदूषित करता है.

वहीं, पराली जलाने से कुछ खास महीनों में प्रदूषण बढ़ता है. इसके अलावा गाड़ियों का धुआं, सड़कों की धूल, कारखानों और बिजली घरों से निकलने वाला प्रदूषण भी हवा की गुणवत्ता खराब करता है.

साफ हवा के लिए क्या करना जरूरी है?

अगर देश में प्रदूषण को कम करना है तो सिर्फ गाड़ियों और पराली पर ध्यान देना काफी नहीं होगा. घरों में खाना पकाने के तरीके और इस्तेमाल होने वाले ईंधन पर भी ध्यान देना जरूरी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, घरों तक साफ ईंधन और बेहतर रसोई व्यवस्था पहुंचाने से प्रदूषण कम करने में मदद मिल सकती है. साफ हवा के लिए बाहरी प्रदूषण के साथ-साथ घरों के अंदर पैदा होने वाले प्रदूषण को रोकना भी जरूरी है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात
समाचार

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

11 minutes पहले
YouTube का भारत में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 3 महीने में हटाए 34.4 लाख वीडियो, जानें क्या है वजह?
समाचार

YouTube का भारत में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 3 महीने में हटाए 34.4 लाख वीडियो, जानें क्या है वजह?

19 minutes पहले
सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे
समाचार

सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे

27 minutes पहले
हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि
समाचार

हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि

46 minutes पहले

अभी महत्वपूर्ण

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 विमान क्रैश होने से 17 लोगों की मौत यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

11 minutes पहले
YouTube का भारत में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 3 महीने में हटाए 34.4 लाख वीडियो, जानें क्या है वजह?

YouTube का भारत में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 3 महीने में हटाए 34.4 लाख वीडियो, जानें क्या है वजह?

19 minutes पहले
सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे

सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे

27 minutes पहले
हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि

हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि

46 minutes पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

कर्नाटक में बैंक बंद, कनकदास जयंती के बाद लगातार तीन दिन रहेगी छुट्टी; जानें बाकी राज्यों का हाल

कर्नाटक में बैंक बंद, कनकदास जयंती के बाद लगातार तीन दिन रहेगी छुट्टी; जानें बाकी राज्यों का हाल

13 seconds पहले
त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

त्रिपुरा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 16 शहरी निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला, 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात

11 minutes पहले
YouTube का भारत में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 3 महीने में हटाए 34.4 लाख वीडियो, जानें क्या है वजह?

YouTube का भारत में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 3 महीने में हटाए 34.4 लाख वीडियो, जानें क्या है वजह?

19 minutes पहले
सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे

सर्दियों में कौन सा गीजर रहेगा सबसे बेहतर? इंस्टेंट या स्टोरेज, खरीदने से पहले जान लें दोनों के फायदे

27 minutes पहले
हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि

हरिवंश राय बच्चन की जयंती: पत्नी की मौत ने बदल दी जिंदगी, दर्द को शब्दों में ढालकर बने हिंदी साहित्य के महान कवि

46 minutes पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India