Skip to content
Tuesday, 22 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह,…
खबर ज़रा हटके

बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- मुझे अपराधी की तरह पेश किया गया

बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- मुझे अपराधी की तरह पेश किया गया यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से बरी होने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष…

Priyanka Shaw 7 August 2026, 1:44 am
1 मिनट पढ़ें
बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- मुझे अपराधी की तरह पेश किया गया
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- मुझे अपराधी की तरह पेश किया गया

यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से बरी होने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष और अपने आलोचकों पर निशाना साधा।

गोंडा में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ ऐसा माहौल बनाया गया, जैसे उन्होंने कोई बड़ा अपराध किया हो।

‘मुझे गलत तरीके से बदनाम किया गया’

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। उनके मुताबिक, आरोपों में कहा गया था कि उन्होंने मेडल देते समय किसी खिलाड़ी को छुआ था, लेकिन उन्हें ऐसे दिखाया गया जैसे उन्होंने कोई गंभीर अपराध किया हो।

‘मेरे खिलाफ कई लोग एकजुट हो गए थे’

उन्होंने दावा किया कि इस मामले में विपक्षी दलों के साथ कुछ संगठन और अन्य लोग भी शामिल थे। उनका कहना है कि उनके पास ऐसे 42 लोगों, संगठनों और राजनीतिक दलों की सूची है, जिन्होंने उनके खिलाफ अभियान चलाया।

अदालत के फैसले का किया जिक्र

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि तमाम आरोपों और विरोध के बावजूद अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अदालत के फैसले से सच्चाई सामने आ गई। उन्होंने कहा, ‘वे मुझे जिंदा जलाना चाहते थे। मुझे पकड़कर जला देने की मांग तक की गई थी।’

बृजभूषण ने किया था फैसले का स्वागत

बुधवार को बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि अदालत ने उनके सम्मान को ध्यान में रखते हुए उन्हें पूरी तरह आरोपों से मुक्त किया है।

उन्होंने न्याय प्रक्रिया की तारीफ करते हुए कहा, ‘कल न्यायपालिका ने सम्मान शब्द का इस्तेमाल किया और 18 जनवरी 2023 को लगाए गए आरोपों से मुझे पूरी तरह बरी कर दिया। इसके लिए हम न्यायिक प्रक्रिया का धन्यवाद करते हैं।’

बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर को महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों वाले मामले में बरी कर दिया था।

बंद कमरे में हुई थी मामले की सुनवाई

यौन उत्पीड़न का यह मामला उस समय का है, जब बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष थे। महिला पहलवानों की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़ रहे डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामले, जानिए लक्षण और बचाव के आसान तरीके

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

पितृ पक्ष 2026 कब से शुरू होगा? 26 या 27 सितंबर, जानें पूर्णिमा श्राद्ध और प्रतिपदा का सही अंतर
खबर ज़रा हटके

पितृ पक्ष 2026 कब से शुरू होगा? 26 या 27 सितंबर, जानें पूर्णिमा श्राद्ध और प्रतिपदा का सही अंतर

9 hours पहले
वामन जयंती पर छाता दान क्यों किया जाता है? जानें नया या पुराना, कौन सा छाता देना उचित
खबर ज़रा हटके

वामन जयंती पर छाता दान क्यों किया जाता है? जानें नया या पुराना, कौन सा छाता देना उचित

10 hours पहले
हेमंत सोरेन को PMLA केस में झटका, चार्ज फ्रेम करने की अर्जी खारिज; 24 सितंबर को अगली सुनवाई
खबर ज़रा हटके

हेमंत सोरेन को PMLA केस में झटका, चार्ज फ्रेम करने की अर्जी खारिज; 24 सितंबर को अगली सुनवाई

10 hours पहले
T-72 और T-90 टैंकों की ताकत बढ़ेगी, रक्षा मंत्रालय ने ₹586 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया
खबर ज़रा हटके

T-72 और T-90 टैंकों की ताकत बढ़ेगी, रक्षा मंत्रालय ने ₹586 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया

10 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

पितृ पक्ष 2026 कब से शुरू होगा? 26 या 27 सितंबर, जानें पूर्णिमा श्राद्ध और प्रतिपदा का सही अंतर

पितृ पक्ष 2026 कब से शुरू होगा? 26 या 27 सितंबर, जानें पूर्णिमा श्राद्ध और प्रतिपदा का सही अंतर

9 hours पहले
वामन जयंती पर छाता दान क्यों किया जाता है? जानें नया या पुराना, कौन सा छाता देना उचित

वामन जयंती पर छाता दान क्यों किया जाता है? जानें नया या पुराना, कौन सा छाता देना उचित

10 hours पहले
हेमंत सोरेन को PMLA केस में झटका, चार्ज फ्रेम करने की अर्जी खारिज; 24 सितंबर को अगली सुनवाई

हेमंत सोरेन को PMLA केस में झटका, चार्ज फ्रेम करने की अर्जी खारिज; 24 सितंबर को अगली सुनवाई

10 hours पहले
T-72 और T-90 टैंकों की ताकत बढ़ेगी, रक्षा मंत्रालय ने ₹586 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया

T-72 और T-90 टैंकों की ताकत बढ़ेगी, रक्षा मंत्रालय ने ₹586 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया

10 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

जमुई में नाबालिग लड़के-लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार

जमुई में नाबालिग लड़के-लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार

10 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India