Mon. Aug 3rd, 2026

दिल की बीमारी, डायबिटीज और मानसिक तनाव के मामले तेजी से बढ़ रहे

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, गलत खानपान और लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। खासकर ऑफिस में काम करने वाले लोगों में दिल की बीमारी, डायबिटीज और मानसिक तनाव के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

हाल ही में CII और MediBuddy की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जो कर्मचारी साल में तीन बार हेल्थ चेकअप कराते हैं, उन्हें दूसरे लोगों की तुलना में अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत कम पड़ती है।

सिर्फ हेल्थ चेकअप नहीं, इलाज भी जरूरी

रिपोर्ट में कहा गया है कि कई लोग हेल्थ चेकअप तो कराते हैं, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर की सलाह नहीं लेते। इससे बीमारी का खतरा बना रहता है और समय पर इलाज नहीं हो पाता।

इसलिए सिर्फ जांच कराना ही नहीं, बल्कि रिपोर्ट के अनुसार इलाज और नियमित देखभाल भी जरूरी है।

दिल की बीमारी और डायबिटीज के मामले बढ़ रहे

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑफिस में काम करने वाले लोगों में हार्ट से जुड़ी बीमारियां और डायबिटीज तेजी से बढ़ रही हैं। कम उम्र के लोग भी इन समस्याओं का शिकार हो रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि तनाव, कम नींद, लंबे समय तक बैठे रहना और अस्वस्थ खानपान इसकी मुख्य वजह हैं।

अगर आप नौकरी करते हैं, तो समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं, रिपोर्ट को समझें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। छोटी-छोटी अच्छी आदतें भविष्य में बड़ी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती हैं।

हर उम्र के कर्मचारियों की अलग चुनौती

रिपोर्ट बताती है कि अलग-अलग उम्र के कर्मचारियों की स्वास्थ्य समस्याएं भी अलग हैं. कम उम्र के कर्मचारियों में चिंता और तनाव ज्यादा देखा जा रहा है. वहीं 30 से 40 साल के लोगों में काम का दबाव, थकान और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं.

अधिक उम्र के कर्मचारियों में पुरानी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है.

कंपनियों को भी बदलनी होगी सोच

रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर कंपनियां अभी भी कर्मचारियों की सेहत को लेकर शुरुआती तौर पर ही काम कर रही हैं. डॉक्टरों का कहना है कि कंपनियों को केवल हेल्थ चेकअप कराने तक सीमित नहीं रहना चाहिए.

कर्मचारियों को समय-समय पर डॉक्टर की सलाह, फॉलो-अप और जरूरी मदद भी मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़े- अमेरिका के शॉपिंग सेंटर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत की आशंका, कई घायल, हमलावर ढे़र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *