’26 वर्षीय करोड़पति ने कुत्ते जैसा दिखने के लिए करोड़ों डॉलर खर्च किए’
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला दावा तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि 26 वर्षीय करोड़पति व्यवसायी ‘जासो’ (Jaso) ने खुद को कुत्ते जैसा दिखाने के लिए करोड़ों डॉलर खर्च कर दिए।

कई यूजर्स इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं
इस दावे के साथ कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, जिन्हें लेकर इंटरनेट पर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत पसंद बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं।
हालांकि, इस दावे की किसी आधिकारिक या विश्वसनीय स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो और इससे जुड़े दावे पूरी तरह सही हैं या नहीं।
बहरहाल यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों पर आधारित है। NAV24NEWS इस खबर की पुष्टि नहीं करता है.
