Skip to content
Sunday, 6 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / “निकम्मी सरकार है…” गडकरी के बयान से बवाल,…
समाचार

“निकम्मी सरकार है…” गडकरी के बयान से बवाल, बोले – सबको फोकट में चाहिए सब कुछ!

साफगोई की मिसाल माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने मंच से ही ऐसा बयान दे डाला, जिसने न सिर्फ सरकार को कटघरे…

Niharika Gupta 27 July 2025, 5:53 pm
1 मिनट पढ़ें
“निकम्मी सरकार है…” गडकरी के बयान से बवाल, बोले – सबको फोकट में चाहिए सब कुछ!
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

साफगोई की मिसाल माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने मंच से ही ऐसा बयान दे डाला, जिसने न सिर्फ सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया, बल्कि फ्री में सब पाने की मानसिकता पर भी करारा तंज कस दिया। गडकरी ने सरकारी तंत्र को “बहुत निकम्मा” कहकर अपने दिल की भड़ास सबके सामने निकाल दी।

क्या बोले गडकरी?

नागपुर में एक स्थानीय कार्यक्रम के दौरान गडकरी का पारा उस वक्त चढ़ गया जब उन्होंने स्टेडियम बनवाने की अपनी निजी इच्छा जाहिर की और सरकारी कॉर्पोरेशन की लेटलतीफी से तंग आकर मंच से ही कह डाला:\

“सरकार बहुत निकम्मी चीज है… निगम के भरोसे कोई काम नहीं होता, वो सिर्फ गाड़ियां पंक्चर कर सकता है। और सबसे बड़ी बात – सबको फोकट का चाहिए, मुफ्त में कुछ नहीं मिलेगा।”

यहीं नहीं रुके, उन्होंने फ्रिज मांगने की एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा —
“मैंने साफ बोल दिया, मैं फ्री में कुछ नहीं दूंगा।”

क्या थी गडकरी कीे गुस्से की असली वजह ?

असल में, गडकरी नागपुर में एक स्टेडियम बनवाना चाहते थे, और इसके लिए उन्होंने स्थानीय निकायों से सहयोग मांगा। लेकिन जब सरकारी अधिकारियों की ढीली चाल और टालमटोल रवैया सामने आया, तो गडकरी का सब्र टूट गया। उन्होंने कहा कि सरकारी महकमा कोई भी काम समय पर नहीं करता — और जब करता है, तो उसमें भी पेंच डाल देता है।

फ्रीबी कल्चर पर वार

गडकरी का ये बयान सिर्फ एक स्टेडियम की नाराजगी नहीं थी — उन्होंने भारत में पनपते “फ्रीबी कल्चर” यानी मुफ्तखोरी की प्रवृत्ति पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज हर किसी को सब कुछ मुफ्त में चाहिए — चाहे बिजली हो, पानी हो या सुविधा। लेकिन कोई ये नहीं सोचता कि इसकी कीमत कौन चुका रहा है?”

विपक्ष को मिला मुद्दा

इस बयान के बाद विपक्ष ने तुरंत मोर्चा खोल दिया।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा —

“जब खुद मंत्री कह रहे हैं कि सरकार निकम्मी है, तो जनता किससे उम्मीद करे?”

AAP ने इसे भाजपा के अंदर का मतभेद बताया और कहा कि गडकरी खुद सरकार की असलियत उजागर कर रहे हैं।

बीजेपी का बचाव

हालांकि बीजेपी ने बयान पर डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि गडकरी का इशारा किसी खास विभाग या अफसर की तरफ था, पूरी सरकार की तरफ नहीं। उन्होंने ये भी जोड़ा कि गडकरी हमेशा “काम के बदले काम” और पारदर्शिता की बात करते हैं।

सोशल मीडिया पर गरमाया मुद्दा

ट्विटर और फेसबुक पर इस बयान को लेकर बहस छिड़ गई।
एक यूज़र ने लिखा —
“गडकरी ने वो कह दिया जो हर आम आदमी सोचता है, लेकिन कह नहीं पाता!”
तो दूसरे ने तंज कसा —
“अगर सरकार निकम्मी है, तो गडकरी किसके मंत्री हैं?”

यह भी पढ़ें – आमिर खान के घर पहुंची 25 आईपीएस अफसरों की टीम: हड़कंप के बाद एक्टर ने दी सफाई

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Niharika Gupta

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के हाथों में, 2027 के शिखर सम्मेलन पर नजर
political

SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के हाथों में, 2027 के शिखर सम्मेलन पर नजर

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

11 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

11 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

12 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

12 hours पहले
PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

12 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India