Skip to content
Friday, 23 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शामोंडा…
समाचार

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शामोंडा वायरस, करीब 60 साल के मरीज की मौत; WHO ने क्या कहा?

फ्रांस में जानवरों में पाए जाने वाले ‘शामोंडा वायरस’ (Shamonda Virus) का पहली बार इंसान में संक्रमण सामने आया है। इस मामले में करीब 60 साल के एक मरीज की मौत हो…

Priyanka Shaw 23 October 2026, 1:15 am
1 मिनट पढ़ें
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शामोंडा वायरस, करीब 60 साल के मरीज की मौत; WHO ने क्या कहा?
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

फ्रांस में जानवरों में पाए जाने वाले ‘शामोंडा वायरस’ (Shamonda Virus) का पहली बार इंसान में संक्रमण सामने आया है। इस मामले में करीब 60 साल के एक मरीज की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि संक्रमित कीड़े के काटने से मरीज तक यह वायरस पहुंचा था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, फिलहाल इस वायरस के बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा कम है। आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी अभी किसी बड़े खतरे की पहचान नहीं हुई है।

कमजोर इम्युनिटी वाले मरीज की हुई मौत

WHO के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने बताया कि फ्रांस में पहली बार इंसान में शामोंडा वायरस का संक्रमण पाया गया। इससे पहले यह वायरस मुख्य रूप से जानवरों में देखा गया था।

उन्होंने बताया कि मृतक मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी काफी कमजोर थी। इस वजह से उनके संक्रमित होने और बीमारी के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक था। दुर्भाग्य से मरीज की मौत हो गई।

किन जानवरों में पाया जाता है यह वायरस?

शामोंडा वायरस मुख्य रूप से गाय, भैंस, भेड़, बकरी और घोड़ों जैसे जानवरों को प्रभावित करता है। माना जाता है कि यह वायरस छोटे मक्खी जैसे कीड़ों, जिन्हें ‘मिज’ कहा जाता है, के काटने से जानवरों में फैलता है।

हालांकि, यह वायरस इंसानों तक कैसे पहुंचता है और इसका संक्रमण किस तरह फैल सकता है, इस बारे में अभी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे समझने के लिए वैज्ञानिकों को और शोध करने की जरूरत है।

WHO की फ्रांस के अधिकारियों पर नजर

WHO प्रमुख के मुताबिक, संक्रमित मरीज ऐसे इलाके में रहता था, जहां जानवरों में यह वायरस मौजूद था और संक्रमण फैलाने वाले कीड़े भी पाए जाते थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन फ्रांस के अधिकारियों के संपर्क में है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि मरीज को संक्रमण कैसे हुआ, वायरस इंसान तक किस रास्ते से पहुंचा और इससे आम लोगों के स्वास्थ्य को कितना खतरा हो सकता है।

फिलहाल WHO के अनुसार, बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलने का जोखिम कम है। हालांकि, वायरस के इंसानों में संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद इसकी निगरानी और आगे की जांच महत्वपूर्ण हो गई है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

परिणीति चोपड़ा के 38वें जन्मदिन पर पति राघव चड्ढा ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
समाचार

परिणीति चोपड़ा के 38वें जन्मदिन पर पति राघव चड्ढा ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

40 minutes पहले
तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, तीन घंटे में महसूस किए गए 12 झटके
समाचार

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, तीन घंटे में महसूस किए गए 12 झटके

1 hour पहले
कर्नाटक विधानसभा को बम से उड़ाने का AI वीडियो पोस्ट करने वाला बिहार का युवक गिरफ्तार
समाचार

कर्नाटक विधानसभा को बम से उड़ाने का AI वीडियो पोस्ट करने वाला बिहार का युवक गिरफ्तार

1 hour पहले
पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- दुनिया नए ऑर्डर की तलाश में, भारत में कुछ लोग डिसऑर्डर चाहते हैं
समाचार

पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- दुनिया नए ऑर्डर की तलाश में, भारत में कुछ लोग डिसऑर्डर चाहते हैं

1 hour पहले

अभी महत्वपूर्ण

कोलकाता भगदड़ के बाद दिल्ली की रामलीला में बढ़ाई गई सुरक्षा, 1 लाख दर्शक होते ही बंद होगा प्रवेश पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर बढ़ाई पाबंदी, 24 नवंबर तक नहीं मिलेगी राहत लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अबू हाशिम की मौत, सीढ़ियों से गिरने का दावा क्या बेरोजगार बालिग बेटा माता-पिता से मांग सकता है गुजारा भत्ता? सुल्तानपुर फैमिली कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

परिणीति चोपड़ा के 38वें जन्मदिन पर पति राघव चड्ढा ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा के 38वें जन्मदिन पर पति राघव चड्ढा ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

40 minutes पहले
तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, तीन घंटे में महसूस किए गए 12 झटके

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, तीन घंटे में महसूस किए गए 12 झटके

1 hour पहले
कर्नाटक विधानसभा को बम से उड़ाने का AI वीडियो पोस्ट करने वाला बिहार का युवक गिरफ्तार

कर्नाटक विधानसभा को बम से उड़ाने का AI वीडियो पोस्ट करने वाला बिहार का युवक गिरफ्तार

1 hour पहले
पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- दुनिया नए ऑर्डर की तलाश में, भारत में कुछ लोग डिसऑर्डर चाहते हैं

पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- दुनिया नए ऑर्डर की तलाश में, भारत में कुछ लोग डिसऑर्डर चाहते हैं

1 hour पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

1 day पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India