Skip to content
Sunday, 20 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / राम मंदिर की दान राशि पर बवाल, विहिप…
समाचार BREAKING

राम मंदिर की दान राशि पर बवाल, विहिप बोला- इसे ‘चंदा’ कहना हिंदू आस्था का अपमान

अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा आस्था और…

Priyanka Shaw 20 June 2026, 8:22 pm
1 मिनट पढ़ें
राम मंदिर की दान राशि पर बवाल, विहिप बोला- इसे ‘चंदा’ कहना हिंदू आस्था का अपमान
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा आस्था और भक्ति के साथ अर्पित की गई धनराशि को ‘चंदा’ कहना उचित नहीं है और इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। विहिप ने राम मंदिर की दान राशि में कथित गड़बड़ी या चोरी के आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बिना तथ्यों के ऐसे आरोप समाज में भ्रम फैलाने का काम करते हैं।

विहिप की यह प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अयोध्या को बदनाम करने और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कामकाज पर सवाल खड़े करने की कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात अयोध्या स्थित श्री मणिराम दास छावनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही. यह कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 88वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था. विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग बिना किसी ठोस सबूत के दान राशि की चोरी के “निराधार और तथ्यहीन” आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने मांग की कि एसआईटी ऐसे लोगों को नोटिस जारी करे और उनसे उनके आरोपों के समर्थन में सबूत मांगे.

समाज में भ्रम फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम हो रहा

विनोद बंसल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एसआईटी को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश करनी चाहिए, जो हिंदू भावनाएं भड़काने और श्रीराम जन्मभूमि को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप समाज में भ्रम फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम कर रहे हैं.

विहिप प्रवक्ता ने कहा कि ‘चंदा’ शब्द का हिंदू आस्था और धार्मिक परंपराओं में कोई स्थान नहीं है. मंदिरों में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और विश्वास से दान अर्पित करते हैं, इसलिए उसे ‘चंदा’ कहना उचित नहीं है. विनोद बंसल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास राम मंदिर में चढ़ाई गई दान राशि के कथित दुरुपयोग या चोरी से जुड़े कोई तथ्य या सबूत हैं, तो उन्हें तुरंत एसआईटी को सौंपना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच में सहयोग मिल सके.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

3 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

3 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

11 hours पहले
रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

11 hours पहले
कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

11 hours पहले
दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

11 hours पहले
LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

12 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India