Skip to content
Sunday, 20 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / ईरान का बड़ा फैसला! होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने…
समाचार BREAKING

ईरान का बड़ा फैसला! होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने का ऐलान, दुनिया भर में बढ़ी चिंता

ईरान ने एक बार फिर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला किया है। ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह कदम क्षेत्र में जारी…

Priyanka Shaw 20 June 2026, 9:03 pm
1 मिनट पढ़ें
ईरान का बड़ा फैसला! होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने का ऐलान, दुनिया भर में बढ़ी चिंता
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

ईरान ने एक बार फिर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला किया है। ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह कदम क्षेत्र में जारी तनाव और लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई के विरोध में उठाया गया है। ईरान का कहना है कि युद्धविराम की स्थिति के बावजूद लेबनान में हमले जारी हैं, जिससे आम नागरिकों की जान जा रही है।

ईरानी समाचार एजेंसियों मेहर और तसनीम ने बताया कि देश की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान खतम अल-अंबिया मुख्यालय ने होर्मुज जलडमरूमध्य को समुद्री यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर इसके संभावित प्रभावों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

सैन्य कमान ने कहा है कि होर्मुज बंद करने का कदम अमेरिका के ‘विश्वास के उल्लंघन’ और दक्षिणी लेबनान में इजरायल के हमलों का जवाब है। इस हफ्ते ही अमेरिका-ईरान में एमओयू होने पर दोनों पक्षों ने होर्मुज खोलने का ऐलान किया था। इजरायल ने समझौते के बाद लेबनान में कम से कम दो बड़े हमले किए हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। ईरान का आरोप है कि अमेरिका जंगबंदी के वादे को नहीं निभा रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों की आवाजाही के लिए बंद किया जाएगा क्योंकि दुश्मन ने सीजफायर का वादा तोड़ा है। आक्रामकता जारी रहती है तो आगे और भी कदम उठाए जाएंगे- खतम-अल-अंबिया

ईरानी आर्मी ने होर्मुज बंद करने के कदम को अपनी प्रतिक्रिया का पहला चरण कहा है। ईरानी सेना ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इजरायल की आक्रामकता जारी रहती है तो और कदम उठाए जा सकते हैं। ईरान ने साफ संकेत दिया है कि लेबनान पर हमलों के जवाब में वह इजरायल पर सीधे हमलों कैा विकल्प भी चुन सकता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है। इससे दुनिया के बड़े हिस्से में खाड़ी देशों से तेल और गैस की आपूर्ति होती है। भारत में भी इसी जलमार्ग से बड़ी मात्रा में तेल और गैस आता है। ऐसे में होर्मुज में एक बार फिर रुकावट की आशंका से भारत समेत दुनियाभर में उर्जा आपूर्ति पर चिंता बढ़ सकती है।

ईरान और अमेरिका के बीच इस हप्ते बुधवार को हुए एमओयू में साफतौर पर ये कहा गया है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध रोका जाएगा। इसके बावजूद इजरायल के लेबनान में हमले जारी रखने से शांति समझौता खतरे में पड़ता दिख रहा है। ऐसे में होर्मुज स्ट्रेट के खुलने के ऐलान के तीन दिन बाद ही इसके फिर से बंद होने की बात होने लगी है।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने शुक्रवार को ही दावा किया था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने का आदेश दिया है। शनिवार सुबह ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों को खारिज कर दिया। हालांकि, इसके कुछ घंटों बाद शनिवार शाम को ईरानी आर्मी की ओर से इस समुद्री गलियारे को बंद करने का बयान सामने आया। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक समुद्री व्यापार पर संभावित असर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के हाथों में, 2027 के शिखर सम्मेलन पर नजर
political

SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के हाथों में, 2027 के शिखर सम्मेलन पर नजर

3 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

3 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

10 hours पहले
रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

10 hours पहले
कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

10 hours पहले
दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

11 hours पहले
LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

11 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India