Loading...
Thu. Jun 25th, 2026

एक वीडियो हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी एक स्कीम को प्रमोट कर रहे हैं. जिसके तहत लोगों को फ्री एसी बांटे जाएंगे, चलिए बताते हैं इस खबर की सच्चाई.

वीडियो हो रहा वायरल?
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी एक स्कीम के बारे में बात कर रहे हैं. जिसमें वो कह रहे हैं कि सरकार की तरफ से लोगों को आधार कार्ड दिखाए जाने पर एसी फ्री में बांटा जा रहा है. अब खुद सरकारी एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस खबर की सच्चाई उजागर कर दी है.

सरकारी एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे की सच्चाई बताई है. पीआईबी के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए इस वीडियो को शेयर किया गया है, वीडियो पर बड़े अक्षरों में लिखा है FAKE. इसका मतलब है कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये कहते हुए दिखाया जा रहा है कि आधार कार्ड के जरिए सभी को मुफ्त एयर कंडीशनर (एसी) दिया जाएगा’.

आगे वीडियो की सच्चाई उजागर करते हुए लिखा गया है, ‘PIB फैक्ट चेक के मुताबिक ये वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाया गया फर्जी वीडियो है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. सतर्क रहें. आकर्षक और लुभावने दावों के झांसे में न आएं और ऐसे संदेशों को आगे न भेजें. केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए myscheme.gov.in वेबसाइट पर जाएं’

इसके साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो ऐसी किसी भी योजना के बारे में पुख्ता जानकारी सरकारी वेबसाइट्स के जरिए ही ले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *