Skip to content
Tuesday, 25 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, 32 लोगों…
समाचार BREAKING

वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, 32 लोगों की मौत; 700 से ज्यादा घायल

काराकास: वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप के तेज झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और प्रभावित इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल…

Priyanka Shaw 25 June 2026, 11:32 am
1 मिनट पढ़ें
वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, 32 लोगों की मौत; 700 से ज्यादा घायल
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

काराकास: वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप के तेज झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और प्रभावित इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार इस विनाशकारी आपदा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

इस त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से हुई तबाही से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। प्रधानमंत्री ने भारत की जनता की ओर से वेनेजुएला की सरकार और वहां के नागरिकों, विशेष रूप से अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और इस कठिन समय में वेनेजुएला के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर भारत हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के तुरंत बाद अमेरिकी मदद की पेशकश की। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “वेनेजुएला में शक्तिशाली भूकंप का झटका आया है। इससे बहुत बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।

अमेरिका मदद के लिए तैयार और इच्छुक है। मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तेजी से काम करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। हम अपने नए और महान दोस्तों के साथ खड़े रहेंगे। शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं हैं।

अमेरिका ने आपातकालीन मदद जुटाना शुरू कर दिया

अमेरिका ने वेनेजुएला के लिए आपातकालीन मदद जुटाना शुरू कर दिया है। विदेशी सहायता के लिए अंडर सेक्रेटरी जेरेमी लेविन ने कहा “वेनेजुएला के लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाने और उसका तालमेल बिठाने के लिए पहले ही एक आपदा सहायता टीम और टास्क फोर्स को काम पर लगा दिया है।

वेनेजुएला की अंतरिम सरकार में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर, अमेरिका इस दुखद प्राकृतिक आपदा के बाद शुरुआती अहम दिनों में खोज और बचाव दल, चिकित्सा और मानवीय सहायता का सामान और अन्य संसाधन भेजेगा।”

बता दें कि वेनेजुएला में एक के बाद एक भूकंप के दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। भूकंप के झटकों से दहशत में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद 20 से अधिक झटके महसूस किए गए।

वेनेजुएला ऩे बहुत कम हताहतों की दी जानकारी

बता दें कि भूकंप के दो तगड़े झटकों के 5 घंटे बीत जाने के बाद भी वेनेजुएला के अधिकारियों ने हताहतों के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने टीवी पर दिए भाषण में मौतों की पुष्टि तो की, लेकिन मरने वालों की आधिकारिक संख्या नहीं बताई। सरकारी मीडिया ने भी तबाही के पैमाने के बारे में सीमित जानकारी दी है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो के जियोफिजिसिस्ट वाशन राइट ने अल जजीरा को बताया कि PAGER संभावित असर का अनुमान लगाने के लिए भूकंप की तीव्रता, गहराई, जगह, आबादी का घनत्व, भूकंप का पुराना डेटा और इमारतों की जानकारी जैसे कारकों का तेजी से विश्लेषण करता है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम
समाचार

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

36 minutes पहले
Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका
समाचार

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

12 hours पहले
रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता
समाचार

रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

14 hours पहले
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल
समाचार

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल

20 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

36 minutes पहले
Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

12 hours पहले
रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

14 hours पहले
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल

20 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

36 minutes पहले
गद्दा कितने साल में बदल देना चाहिए? इन संकेतों से समझें आपका Mattress हो गया है खराब

गद्दा कितने साल में बदल देना चाहिए? इन संकेतों से समझें आपका Mattress हो गया है खराब

50 minutes पहले
Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

12 hours पहले
रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

14 hours पहले
Raksha Bandhan 2026: पंचक में राखी खरीदना या भेजना अशुभ है? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

Raksha Bandhan 2026: पंचक में राखी खरीदना या भेजना अशुभ है? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

14 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India