Loading...
Mon. Jun 29th, 2026

पाकिस्तान ने रविवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ा सैन्य अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए गए, जिनमें 29 आतंकवादी मारे जाने का दावा किया गया है। यह कार्रवाई कराची में सिंध रेंजर्स के कैंप पर हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद की गई। उस हमले को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था। कराची में हुई मुठभेड़ में 6 आतंकवादी और 4 सिंध रेंजर्स जवानों की मौत हुई थी।

पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पहले खुफिया इनपुट के आधार पर जमीनी बलों ने कार्रवाई की और फिर सीमावर्ती क्षेत्र में मौजूद चरमपंथियों के ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए।

29 उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई

सेना के बयान में कहा गया, “सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खुफिया जानकारी पर आधारित जमीनी अभियान चलाया, जिसके बाद आतंकवादियों के ठिकानों और उनकी पनाहगाहों पर कैलिब्रेटेड स्ट्राइक की गई,” जिसमें 29 उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

बता दें कि ताजा सैन्य कार्रवाई पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पार आतंकवाद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *