Skip to content
Monday, 24 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / बांग्लादेश में चीन की बढ़ती मौजूदगी से भारत…
समाचार

बांग्लादेश में चीन की बढ़ती मौजूदगी से भारत की बढ़ी चिंता, चिकन नेक पर मंडराया रणनीतिक खतरा !

बांग्लादेश में चीन की बढ़ती गतिविधियों को भारत के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। हाल ही में दोनों देशों ने तीस्ता नदी परियोजना पर साथ काम करने का फैसला…

Priyanka Shaw 29 June 2026, 11:39 pm
1 मिनट पढ़ें
बांग्लादेश में चीन की बढ़ती मौजूदगी से भारत की बढ़ी चिंता, चिकन नेक पर मंडराया रणनीतिक खतरा !
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

बांग्लादेश में चीन की बढ़ती गतिविधियों को भारत के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। हाल ही में दोनों देशों ने तीस्ता नदी परियोजना पर साथ काम करने का फैसला किया है। इसके अलावा चीन बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह के विकास में भी सहयोग करेगा। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में चीन की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत होगी। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि यदि चीन की पहुंच सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) के करीब बढ़ती है, तो यह भारत की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण चुनौती बन सकती है।

मोंगला पोर्ट को लेकर चिंता जताई गई

सैन्य विशेषज्ञों का भी मानना है कि चीन, बांग्लादेश में आर्थिक, लॉजिस्टिक्स और रक्षा साझेदारियों का एक नेटवर्क तैयार कर रहा है, जो बंगाल की खाड़ी और भारत की पूर्वी सीमा पर सुरक्षा के हालात बदल सकता है। एक बड़ी चिंता की बात यह है कि बांग्लादेश ने मोंगला पोर्ट पर 110 एकड़ का इकोनॉमिक जोन चीन की सरकारी कंपनी को देने का फैसला किया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, यह जगह मूल रूप से 2015 के द्विपक्षीय समझौते के तहत भारत को दी गई थी।

मोंगला पोर्ट को लेकर चिंता जताई है कि चीन बांग्लादेश में इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की क्षमताएं स्थापित कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि चीन ऐसे इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट मेजर (ESM) सिस्टम तैनात कर सकता है जो पश्चिम बंगाल के सुकना में स्थित भारतीय सेना की 33 कोर से निकलने वाले रेडियो, माइक्रोवेव और रडार सिग्नल को इंटरसेप्ट और एनालाइज करने में सक्षम हों। उनका यह भी दावा है कि मोंगला और चटगांव में चीन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर से एक “स्थायी रडार और सोनार ट्रैप” बन सकता है, जिससे बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल तैयारियाों और आवाजाही को खतरा हो सकता है।

चीन-बांग्लादेश समझौतों के बारे में जानें

  • प्रधानमंत्री तारिक रहमान के बीजिंग दौरे पर चीन और बांग्लादेश के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए 13 महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं।
  • इन समझौतों में बंदरगाह के विकास, बांग्लादेश के बुनियादी ढांचा में निवेश, मीडिया सहयोग और राजनीतिक स्तर के करार शामिल हैं।
  • चीन बांग्लादेश के रणनीतिक रूप से अहम ‘मोंगला पोर्ट’ (बागेरहाट) को विकसित करेगा और इसके लिए फंडिंग भी उपलब्ध कराएगा।
  • चटगांव के के अनवारा और बागेरहाट के मोंगला के आर्थिक क्षेत्रों में चीनी निवेश को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है।
  • चीन बांग्लादेश की नदी प्रणालियों, विशेष रूप से तीस्ता नदी परियोजना और बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन के लिए तकनीकी सहयोग देगा।
  • बांग्लादेश के स्कूली पाठ्यक्रम में मंदारिन (चीनी) भाषा की शिक्षा शुरू करने और तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ाने के लिए करार हुआ है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह
समाचार

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

14 hours पहले
झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग
समाचार

झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

14 hours पहले
रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त
समाचार

रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

15 hours पहले
नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान
समाचार

नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

15 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

14 hours पहले
झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

14 hours पहले
रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

15 hours पहले
नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

15 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

16 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India