Loading...
Wed. Jul 1st, 2026

नई दिल्ली: द्वारका ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 1,152 चालान जारी किए। द्वारका ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) राम सिंह ने बताया कि पूरे द्वारका सर्कल में 90 रेड लाइट चौराहे हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण फिलहाल केवल 20 प्रमुख चौराहों पर ही नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

वहीं इन चौराहों पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहते, वहां सिग्नल खराब होने या ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने पर नजदीकी प्वाइंट से तुरंत स्टाफ भेजा जाता है। पुलिस ने लोगों से रेड लाइट जंप न करने, तय गति सीमा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट और हेलमेट का इस्तेमाल करने और जिम्मेदारी के साथ सड़क पर चलने की अपील की।

ऑल द्वारका रेजिडेंट्स फेडरेशन (एडीआरएफ) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष निधि गुप्ता ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि लगभग हर परिवार किसी न किसी सड़क हादसे से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि केवल ट्रैफिक पुलिस पर जिम्मेदारी डालने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि हर व्यक्ति को सड़क पर जिम्मेदारी से व्यवहार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *