Skip to content
Tuesday, 25 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / ‘बच्चों के खून से जन्मदिन का केक मत…
समाचार

‘बच्चों के खून से जन्मदिन का केक मत सजाइए’, जंतर-मंतर से महुआ मोइत्रा का केंद्र पर तीखा वार

देशभर में परीक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा जंतर-मंतर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना…

Priyanka Shaw 5 July 2026, 12:11 am
1 मिनट पढ़ें
‘बच्चों के खून से जन्मदिन का केक मत सजाइए’, जंतर-मंतर से महुआ मोइत्रा का केंद्र पर तीखा वार
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

देशभर में परीक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा जंतर-मंतर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि करोड़ों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है, लेकिन उनकी आवाज कोई नहीं सुन रहा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन का जिक्र करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा, “बच्चों के खून से जन्मदिन का केक मत सजाइए।”

प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक, सीबीएसई के OSM सिस्टम से जुड़े विवाद और शिक्षा व्यवस्था की अन्य कथित खामियों ने लाखों छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। आंदोलनकारियों का दावा है कि परीक्षा से जुड़े तनाव और अनिश्चितता के कारण अब तक 18 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या की है। इसी मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन जारी है.

महुआ मोइत्रा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज तीन करोड़ से अधिक छात्रों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन उनके लिए कोई आवाज उठाने वाला नहीं है।’

https://x.com/MahuaMoitra/status/2073239410800460221?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2073239410800460221%7Ctwgr%5E23ef0bd6b7e9b25a7f13a755f24e31380133222c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fmahua-moitra-blood-of-our-children-remark-on-dharmendra-pradhan-birthday-jantar-mantar-protest-neet-paper-leak%2Farticleshow%2F132182182.cms

‘बच्चों के खून से जन्मदिन का केक मत सजाइए’

टीएमसी सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से 26 जून को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा, ‘जन्मदिन मनाइए, लेकिन हमारे बच्चों के खून से जन्मदिन का केक मत सजाइए। आपको ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। युवाओं के संघर्ष और बलिदान पर अपनी खुशियां मत सजाइए।’

यह लड़ाई आपको खुद लड़नी होगी

महुआ मोइत्रा ने कहा कि यह संघर्ष केवल सांसदों या राजनीतिक दलों के भरोसे नहीं जीता जा सकता। उन्होंने छात्रों से आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखने की अपील करते हुए कहा, यह लड़ाई आपको खुद लड़नी होगी। हमारे माता-पिता ने अपने बच्चों को इंजीनियर और डॉक्टर बनाने का सपना देखा था, लेकिन पिछले 12 से 14 वर्षों में वह सपना भी टूटता नजर आ रहा है।’ उन्होंने दावा किया कि तीन करोड़ से अधिक छात्रों और नौकरी के अभ्यर्थियों का भविष्य खतरे में है और सरकार इसकी जिम्मेदारी लेने से बच रही है।

टीएमसी सांसद ने छात्रों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए किसान आंदोलन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि किसानों ने डेढ़ साल तक शांतिपूर्ण आंदोलन किया और आखिरकार सरकार को अपने फैसले वापस लेने पड़े।

आपकी पहचान सिर्फ हिंदुस्तानी है’

महुआ मोइत्रा ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उन्हें कम्युनिस्ट, मार्क्सवादी, कन्हैया कुमार समर्थक, महुआ मोइत्रा समर्थक या राष्ट्रविरोधी जैसे तमाम नामों से पुकारा जाएगा, लेकिन इन तमाम लेबलों को नजरअंदाज करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आपकी सिर्फ एक पहचान है कि आप हिंदुस्तानी हैं और भारत के लिए खड़े हैं। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी सोशल मीडिया पर महुआ मोइत्रा का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रेरक शब्दों ने आंदोलन को नई ऊर्जा दी। CJP, जिसकी शुरुआत व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान के रूप में हुई थी, बाद में परीक्षा सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर एक संगठित छात्र आंदोलन में बदल गई।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम
समाचार

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

35 minutes पहले
Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका
समाचार

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

12 hours पहले
रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता
समाचार

रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

14 hours पहले
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल
समाचार

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल

20 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

35 minutes पहले
Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

12 hours पहले
रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

14 hours पहले
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल

20 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

35 minutes पहले
गद्दा कितने साल में बदल देना चाहिए? इन संकेतों से समझें आपका Mattress हो गया है खराब

गद्दा कितने साल में बदल देना चाहिए? इन संकेतों से समझें आपका Mattress हो गया है खराब

49 minutes पहले
Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

12 hours पहले
रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

14 hours पहले
Raksha Bandhan 2026: पंचक में राखी खरीदना या भेजना अशुभ है? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

Raksha Bandhan 2026: पंचक में राखी खरीदना या भेजना अशुभ है? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

14 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India