Skip to content
Thursday, 22 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / उड़ान के दौरान विमान की खिड़की उखड़ी, यात्रियों…
समाचार

उड़ान के दौरान विमान की खिड़की उखड़ी, यात्रियों ने बचाई शख्स की जान

ग्रीस से जर्मनी जा रही एक यात्री उड़ान में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उड़ान के दौरान विमान की एक खिड़की अपनी जगह से निकल गई, जिससे केबिन का दबाव अचानक कम…

Priyanka Shaw 11 July 2026, 7:58 pm
1 मिनट पढ़ें
उड़ान के दौरान विमान की खिड़की उखड़ी, यात्रियों ने बचाई शख्स की जान
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

ग्रीस से जर्मनी जा रही एक यात्री उड़ान में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उड़ान के दौरान विमान की एक खिड़की अपनी जगह से निकल गई, जिससे केबिन का दबाव अचानक कम हो गया।

इस दौरान 61 वर्षीय एक यात्री का सिर, गर्दन और कंधा खिड़की की ओर बाहर की तरफ खिंचने लगा। पास बैठे यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़कर अंदर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। यह घटना ग्रीस के थेसालोनिकी से जर्मनी के मेमिंगेन जा रही फ्लाइट में हुई।

घायल यात्री की गर्दन और कंधे में चोटें आई

बता दें कि इस फ्लाइट का संचालन यूरोप की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन रायनएयर की सहयोगी कंपनी माल्टा एयर कर रही थी। एक ग्रीक अस्पताल के अधिकारी ने, नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर बताया कि घायल यात्री की गर्दन और कंधे में चोटें आई हैं। इसके अलावा शरीर पर रगड़ लगने से जलने जैसे घाव भी हुए हैं। रायनएयर ने अपने बयान में कहा कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान की एक यात्री खिड़की उड़ान के दौरान अपनी जगह से निकल गई। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर विमान को तुरंत वापस थेसालोनिकी लौटाने का फैसला किया गया।

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए और विमान तेजी से नीचे उतरने लगा। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

वहीं यात्री क्रिस्टीना ने थेसालोनिकी रेडियो से बातचीत में बताया,

 ‘हममें से ज्यादातर लोग सो रहे थे या आंखें बंद किए हुए थे। तभी बहुत तेज आवाज आई। ऐसा लगा जैसे किसी टायर के फटने की आवाज हो, लेकिन उससे भी ज्यादा तेज। हमें तुरंत समझ में आ गया कि विमान का केबिन प्रेशर खत्म हो गया है, क्योंकि विमान तेजी से नीचे उतरने लगा।’

क्रिस्टीना ने बताया, ‘चारों तरफ चीख-पुकार और हड़कंप मच गया। जिस यात्री के पास मैं बैठी थी, उसका पूरा सिर, गर्दन और कंधे खिड़की से बाहर की ओर खिंच गए थे। पास में बैठे यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़कर वापस अंदर खींच लिया।’

एयरलाइन के मुताबिक, विमान सुरक्षित तरीके से थेसालोनिकी हवाई अड्डे पर उतर गया। सभी यात्रियों को वापस टर्मिनल ले जाया गया। घायल यात्री ने जमीन पर मेडिकल हेल्प मांगी, जिसके बाद उसका इलाज कराया गया। बाद में यात्रियों को जर्मनी भेजने के लिए एक दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया।

विमान के दाहिने इंजन में आई समस्या

अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने बताया कि उसे इस घटना की सूचना दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान को दाहिने इंजन में आई समस्या और केबिन में दबाव कम होने के कारण वापस लौटना पड़ा।

एजेंसी ने कहा कि वह जांच में सहयोग देने के लिए तैयार है, जबकि इस मामले की मुख्य जांच रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैसेडोनिया की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट एंड इंसिडेंट इन्वेस्टिगेशन कमेटी करेगी।

बता दें कि यह विमान बोइंग 737-800 मॉडल का था, जिसमें अधिकतम 189 यात्री बैठ सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब
समाचार

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

6 hours पहले
विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई
समाचार

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

2 days पहले
Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग
समाचार

Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

2 days पहले
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर
समाचार

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

2 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

कोलकाता भगदड़ के बाद दिल्ली की रामलीला में बढ़ाई गई सुरक्षा, 1 लाख दर्शक होते ही बंद होगा प्रवेश पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर बढ़ाई पाबंदी, 24 नवंबर तक नहीं मिलेगी राहत लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अबू हाशिम की मौत, सीढ़ियों से गिरने का दावा क्या बेरोजगार बालिग बेटा माता-पिता से मांग सकता है गुजारा भत्ता? सुल्तानपुर फैमिली कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

6 hours पहले
विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

2 days पहले
Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

2 days पहले
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

2 days पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

2 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India