Skip to content
Thursday, 22 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / कतर के पूर्व शासक शेख हमद बिन खलीफा…
समाचार

कतर के पूर्व शासक शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन, देश में शोक की लहर

कतर के पूर्व अमीर यानी शासक शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार सुबह निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे। कतर की सरकारी समाचार एजेंसी, कतर न्यूज एजेंसी…

Priyanka Shaw 12 July 2026, 4:47 pm
1 मिनट पढ़ें
कतर के पूर्व शासक शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन, देश में शोक की लहर
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

कतर के पूर्व अमीर यानी शासक शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार सुबह निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे। कतर की सरकारी समाचार एजेंसी, कतर न्यूज एजेंसी ने उनके निधन की पुष्टि की है।

हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। बयान में कहा गया कि अल्लाह के फैसले को स्वीकार करते हुए हम गहरे दुख के साथ पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन की जानकारी देते हैं। अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करें।

1995 में हाथ में ली थी देश की कमान

शेख हमद बिन खलीफा अल थानी को आधुनिक कतर का निर्माता कहा जाता है। उन्होंने साल 1995 में अपने पिता शेख खलीफा बिन हमद अल थानी की जगह देश की कमान हाथ में ली थी।

यह सत्ता परिवर्तन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और इसमें कोई खून-खराबा नहीं हुआ। करीब 18 साल तक देश पर राज करने के बाद, साल 2013 में उन्होंने अपनी मर्जी से गद्दी अपने बेटे और कतर के मौजूदा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी।

इंग्लैंड की मशहूर रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट से सैन्य शिक्षा पाने वाले शेख हमद के कार्यकाल में कतर ने दुनिया भर में अपनी एक नई पहचान बनाई। उनके प्रमुख योगदान इस प्रकार हैं:-

  1. उन्होंने कतर के ‘नॉर्थ फील्ड’ गैस भंडार का बड़े पैमाने पर विकास किया। इसी फैसले की बदौलत कतर दुनिया का सबसे बड़ा LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) निर्यातक देश बन गया और यहां के लोगों की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में सबसे ज्यादा हो गई।
  2. मीडिया की दुनिया में बड़ा बदलाव लाते हुए उन्होंने साल 1996 में ‘अल जजीरा’ न्यूज नेटवर्क की शुरुआत की, जो आज दुनिया का एक बड़ा और प्रभावशाली न्यूज नेटवर्क बन गया है।
  3. उनके नेतृत्व में कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) ने दुनिया भर में निवेश किया। लंदन का मशहूर हैरॉड्स स्टोर और फ्रांस का मशहूर फुटबॉल क्लब ‘पेरिस सेंट-जर्मेन’ जैसी संपत्तियां कतर के निवेश का ही हिस्सा बनीं।
  4. खेल के क्षेत्र में कतर को आगे ले जाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। उनके कार्यकाल में ही कतर ने बड़े अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की तैयारी शुरू की थी, जिसके दम पर साल 2022 में कतर ने सफलतापूर्वक ‘फीफा फुटबॉल विश्व कप’ का आयोजन किया।
  5. विदेश नीति में भी शेख हमद ने कतर को अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने वाला एक बड़ा मध्यस्थ देश बनाया। आज कतर वैश्विक राजनीति और कूटनीति का जो बड़ा केंद्र है, उसकी नींव शेख हमद ने ही रखी थी।

बता दें कि अमेरिका और ईरान के मामले में भी कतर काफी समय से एक मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। कतर दुनिया के उन गिने-चुने देशों में से है, जिसके संबंध अमेरिका और ईरान, दोनों के साथ बेहद मजबूत हैं।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब
समाचार

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

6 hours पहले
विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई
समाचार

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

2 days पहले
Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग
समाचार

Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

2 days पहले
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर
समाचार

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

2 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

कोलकाता भगदड़ के बाद दिल्ली की रामलीला में बढ़ाई गई सुरक्षा, 1 लाख दर्शक होते ही बंद होगा प्रवेश पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर बढ़ाई पाबंदी, 24 नवंबर तक नहीं मिलेगी राहत लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अबू हाशिम की मौत, सीढ़ियों से गिरने का दावा क्या बेरोजगार बालिग बेटा माता-पिता से मांग सकता है गुजारा भत्ता? सुल्तानपुर फैमिली कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

6 hours पहले
विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

2 days पहले
Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

2 days पहले
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

2 days पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

2 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India