Skip to content
Tuesday, 8 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / 17वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, 8.5…
समाचार

17वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, 8.5 किलो वजन घटा; अनशन खत्म करने की अपील

शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर पर चल रहा आमरण अनशन आज 17वें दिन में पहुंच गया है। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि…

Priyanka Shaw 15 July 2026, 12:10 am
1 मिनट पढ़ें
17वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, 8.5 किलो वजन घटा; अनशन खत्म करने की अपील
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर पर चल रहा आमरण अनशन आज 17वें दिन में पहुंच गया है। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि लंबे समय से अनशन पर रहने की वजह से वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है।

उन्होंने कहा कि वांगचुक की मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं, उन्हें तेज दर्द हो रहा है और उनका वजन करीब 8.5 किलोग्राम कम हो गया है। उनका ब्लड प्रेशर 109/70 बताया गया है। अभिजीत दीपके ने वांगचुक से बातचीत के बाद उनसे अनशन खत्म करने की भी अपील की है।

वांगचुक की तबीयत बिगड़ी

अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, ‘उनकी मांसपेशियां कमजोर होने लगी हैं और उन्हें असहनीय दर्द हो रहा है. बाकी सब लोगों की तरह मैंने भी उनसे अनशन तोड़ने की गुहार लगाई. उन्होंने शांत भाव से जवाब दिया कि मुझसे अनशन तोड़ने के लिए मत कहो. सरकार से पूछो कि वे बातचीत शुरू क्यों नहीं कर रहे.’
 
उन्होंने सरकार से यह भी अपील की कि इस विरोध प्रदर्शन को अहंकार की लड़ाई में न बदलें, क्योंकि इसमें मानवीय जीवन दांव पर लगे हैं. उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन केवल जवाबदेही की मांग करता है. गलती स्वीकार करना कमजोरी की निशानी नहीं है. यह परिपक्वता, जवाबदेही और सुधार की इच्छा का प्रतीक है.

सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी को नेताओं का भी समर्थन मिला है. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, सीपीआई सांसद अमराराम, दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने जंतर-मंतर का प्रदर्शन किया है. महुआ मोइत्रा ने तो वांगचुक से भूख हड़ताल को खत्म करने और विरोध प्रदर्शन जारी करने की अपील की है.

महुआ मोइत्रा ने वांगचुक से की ये मांग

टीएमसी सांसद ने एक्स पर लिखा, ‘सोनम सर, आपके अनशन ने न्याय की लड़ाई में देश के युवाओं को एकजुट कर दिया है. आपका लक्ष्य पूरा हो गया है. सरकार को आपकी या करोड़ों युवाओं की जान की कोई परवाह नहीं है, लेकिन आपकी जान हमारे लिए मायने रखती है. कृपया अनशन समाप्त करें और लड़ाई जारी रखें.’

उद्धव ठाकरे ने दिया समर्थन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी संगठन और उसके उद्देश्य को अपना समर्थन दिया. X पर एक पोस्ट में ठाकरे ने कहा, ‘हम शिवसेना की ओर से सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के आंदोलन को अपना समर्थन देते हैं.’ शिवसेना यूबीटी चीफ ने भी वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल वापस लेने की अपील की.

कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर 20 जून को शुरू हुआ था, जबकि वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए और तब से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

14 hours पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

5 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

5 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

1 week पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

14 hours पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

5 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

5 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी, मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी

चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी, मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी

3 hours पहले
दुनिया में सबसे साफ पानी कहां मिलता है? जानें कौन देश है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग

दुनिया में सबसे साफ पानी कहां मिलता है? जानें कौन देश है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग

3 hours पहले
गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें बप्पा की स्थापना, जानें कलश में क्या रखें और पूजा की पूरी विधि

गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें बप्पा की स्थापना, जानें कलश में क्या रखें और पूजा की पूरी विधि

3 hours पहले
सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- हादसे के बाद होती है बयानबाजी

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- हादसे के बाद होती है बयानबाजी

4 hours पहले
बंगाल में महाअष्टमी पर पहली बार शराबबंदी, सभी दुकानें और बार रहेंगे बंद

बंगाल में महाअष्टमी पर पहली बार शराबबंदी, सभी दुकानें और बार रहेंगे बंद

5 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India