Sun. Aug 9th, 2026

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के विरोध में छात्रों का आंदोलन शनिवार, 8 अगस्त को 15वें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

आंदोलन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच रविवार, 9 अगस्त को एक बार फिर बातचीत होने वाली है। वहीं, छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने का भी ऐलान किया है। ऐसे में अगले 36 घंटे झारखंड की राजनीति और छात्र आंदोलन के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे हैं।

छात्रों के समर्थन में पहुंची CJP की टीम

प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भी समर्थन मिला है। शनिवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचा।

CJP के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जहां भी छात्रों के अधिकारों के साथ अन्याय होगा, पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।

बातचीत के बाद भी नहीं निकला समाधान

रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सरकार और छात्रों के बीच अब तक दो दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

अब सभी की नजर 9 अगस्त की बातचीत और 10 अगस्त को होने वाले विधानसभा घेराव पर है। सवाल यही है कि क्या सरकार छात्रों की मांगों पर सहमति बनाकर आंदोलन खत्म करा पाएगी या फिर छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे।

आंदोलनकारी छात्रों के दूसरे गुट से भी बात 

शनिवार को सरकार की तरफ से प्रदर्शनकारी छात्रों के दूसरे गुट से भी बात की गई है. रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार के डेलिगेशन ने बात की.

इस दौरान छात्रों ने विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, सीबीआई और ईडी से जांच की मांग के साथ ही व्यवस्था में सुधार वाली मांग सामने रखी. करीब एक घंटे तक चली बैठक सकारात्मक मानी जा रही है. 

कल रात भी एक घंटे से ज्यादा देर तक चर्चा हुई

शुक्रवार (9 अगस्त) को भी सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों के एक गुट से बात की थी. कल रात भी एक घंटे से ज्यादा देर तक चर्चा हुई लेकिन ठोस नतीजा अभी तक नहीं निकला है. हालांकि इस बैठक के बाद सरकार ने छात्रों से सुझाव मांगने के लिए एक ईमेल आईडी भी जारी कर दी है.

छात्रों के दूसरे गुट ने भी आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया है. वहीं अब झारखंड सरकार ने NSUI, JCM समेत अन्य संगठनों से भी बातचीत की तैयारी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े- क्या घी सच में दिल के लिए नुकसानदायक है? नई स्टडी ने बढ़ाई समझ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *