Skip to content
Monday, 9 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले PM…
समाचार

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले PM मोदी, बस्तर में जवानों के साथ भी मनाया दीपोत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (8 नवंबर 2026) को दिवाली के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति…

Priyanka Shaw 8 November 2026, 10:22 pm
1 मिनट पढ़ें
दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले PM मोदी, बस्तर में जवानों के साथ भी मनाया दीपोत्सव
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (8 नवंबर 2026) को दिवाली के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रधानमंत्री को दिवाली की बधाई दी.

राष्ट्रपति भवन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं.

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति को भी दी दिवाली की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली से एक दिन पहले शनिवार (7 नवंबर) को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी उपराष्ट्रपति के आवास पहुंचे थे, जहां सीपी राधाकृष्णन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर उनके स्वागत और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया.

बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मनाई दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई. हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कीं.

इस मौके पर जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और विदेशों में रहने वाले करोड़ों भारतीय दिवाली मना रहे हैं. इस त्योहार पर लोग अपने परिवार के साथ खुशियां बांटते हैं. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे सभी जवान उनके परिवार का हिस्सा हैं, इसलिए वह उनके साथ दिवाली मनाने पहुंचे हैं.

नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को बताया बड़ी उपलब्धि

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 की दिवाली देश के लिए खास है. उनके मुताबिक, यह पहली दिवाली है जब देश ने नक्सलवाद और माओवादी आतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई में बड़ी सफलता हासिल की है.

उन्होंने दावा किया कि देश का हर जिला अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है और करोड़ों लोगों को इसके डर से राहत मिली है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे पहले उन्होंने कारगिल, लेपचा और समुद्र के किनारे तैनात जवानों के साथ भी दिवाली मनाई है. INS विक्रांत पर तैनात सैनिकों के साथ बिताए पल भी उनके लिए यादगार रहे हैं. इस बार बस्तर के जंगलों में जवानों के साथ दिवाली मनाना उनके लिए एक खास अनुभव है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत
समाचार

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत

2 hours पहले
अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट
समाचार

अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

2 hours पहले
अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण
समाचार

अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण

2 hours पहले
कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम
समाचार

कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

2 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत

2 hours पहले
अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

2 hours पहले
अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण

अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण

2 hours पहले
कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

2 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिवाली पर PM शहबाज शरीफ ने हिंदुओं को दी बधाई, बोले- पाकिस्तान के विकास में है अहम योगदान

दिवाली पर PM शहबाज शरीफ ने हिंदुओं को दी बधाई, बोले- पाकिस्तान के विकास में है अहम योगदान

14 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India