Loading...
Tue. Jul 7th, 2026

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मंगलवार सुबह से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

आईएमडी ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

बारिश को देखते हुए लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

कितना ऱहेगा तापमान?

दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री अधिक है. दो जुलाई, 2024 के बाद यह इस महीने का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा. तब शहर में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *