Loading...
Thu. Jul 2nd, 2026

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को गुरुवार (2 जुलाई 2026) को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला। ईमेल मिलते ही पूरे मुख्यालय में हड़कंप मच गया।

धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर पूरे ISRO मुख्यालय को खाली कराया गया। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।

जांच के दौरान किसी भी तरह का बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिलीसुरक्षा जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने इस ईमेल को फर्जी करार दिया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा ईमेल किसने भेजा और इसके पीछे किसका हाथ है।

ISRO और आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई गई

इसरो के मुख्यालय में बम की धमकी मिलने की सूचना ने ही सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. हालांकि, बम होने की सूचना मिलने के बाद इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू करते हुए जांच अभियान संचालित किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद बेंगलुरु पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इसरो मुख्यालय के साथ-साथ आसपास के इलाकों की भी सुरक्षा कड़ी कर दी है. 

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कहा है कि इसरो मुख्यालय जैसी अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थान पर ऐसी धमकी को बेहद गंभीरता के साथ लिया जा रहा है. मामले में बेंगलुरु पुलिस देश की शीर्ष जांच एजेंसियों के साथ मिलकर जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *