Skip to content
Sunday, 6 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / Jammu Kashmir Elections: भाजपा की कलह को देखते…
खबर ज़रा हटके

Jammu Kashmir Elections: भाजपा की कलह को देखते हुए कांग्रेस नई एंट्री वालों को टिकट नहीं देगी, आज हो सकती है घोषणा

Jammu Kashmir Elections : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के संदेश के बाद कई दलों के प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने का विचार बदल लिया है। विशेष रूप…

Navneet Kumar 2 September 2024, 1:32 pm
1 मिनट पढ़ें
Jammu Kashmir Elections: भाजपा की कलह को देखते हुए कांग्रेस नई एंट्री वालों को टिकट नहीं देगी, आज हो सकती है घोषणा
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

Jammu Kashmir Elections : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के संदेश के बाद कई दलों के प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने का विचार बदल लिया है। विशेष रूप से, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) से कई वरिष्ठ नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि चुनावों के दौरान दूसरी पार्टियों से आने वाले लोगों को टिकट देने में पार्टी विशेष प्राथमिकता नहीं देगी।

राहुल के इस संदेश के बाद, डीपीएपी के नेताओं जैसे जुगल किशोर और सुभाष गुप्ता, जो कांग्रेस में शामिल होने की योजना बना रहे थे, ने अपने कदम रोक दिए हैं। राहुल का मानना है कि पार्टी में नए चेहरों का स्वागत है, लेकिन प्राथमिकता उन नेताओं को दी जाएगी जिन्होंने लंबे समय से पार्टी की सेवा की है। इस संदेश के तहत, राहुल पार्टी में विरोध को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि नई एंट्री वाले लोगों को लेकर कम असंतोष हो।

Jammu Kashmir Elections : कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में सक्रियता

कांग्रेस में टिकटों को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, तारा चंद सहित अन्य वरिष्ठ नेता लगातार दिल्ली के दौरे कर रहे हैं। उधर, पार्टी ने टिकटों के आवंटन से पहले युवा शक्ति की भी राय जानी है। इसमें जिन युवाओं ने टिकट का दावा किया था, उन्हें दिल्ली बुलाकर उनकी क्षमता के आधार के बारे में पूछा गया है। जम्मू से युवा कांग्रेस से उदय भानू चिब, संजीव शर्मा, रिकी डलोत्रा आदि नेता दिल्ली पहुंचे। वहीं, महिला प्रतिनिधित्व के लिए प्रदेशाध्यक्ष शमीमा रैना, भानू महाजन आदि ने भी दावा पेश किया है।

टिकटों की घोषणा की संभावना

सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें महासचिव केसी वेणुगोपाल और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लिया जाएगा।

टिकटों के बंटवारे पर असंतोष की आशंका

भाजपा के बाद कांग्रेस में भी टिकटों के आवंटन के बाद असंतोष और अंतर्कलह उत्पन्न हो सकता है। कई वरिष्ठ नेता और नए चेहरे टिकट की उम्मीद लगाए हुए हैं, और टिकटों की घोषणा के बाद विरोध की संभावना है।

खरगे का बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा आगामी चुनाव में ‘पीएम मोदी एंड कंपनी’ को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 तक जम्मू-कश्मीर में युवाओं की बेरोजगारी दर 28.2 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि परीक्षा पेपर लीक, रिश्वत और व्यापक भ्रष्टाचार के कारण पिछले चार वर्षों से विभागों में भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि 2019 से जम्मू-कश्मीर के सरकारी विभागों के 65 प्रतिशत पद खाली हैं।

खरगे ने यह भी दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में 60,000 से अधिक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी 15 वर्षों से काम कर रहे हैं और उन्हें केवल 300 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं। उन्होंने भाजपा के वादों को लेकर भी सवाल उठाया, जो जम्मू-कश्मीर में उद्योग लगाने का दावा करती रही है, लेकिन जमीन पर कोई बड़ी विनिर्माण इकाई स्थापित नहीं हो पाई। 2021 में लागू की गई नई औद्योगिक नीति के बावजूद, जमीन पर केवल 3 प्रतिशत निवेश ही हुआ है, और प्रधानमंत्री विकास पैकेज (2015) के तहत 40 प्रतिशत परियोजनाएं अभी भी लंबित हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में रात की पाली में काम करने वाले 35% डॉक्टर असुरक्षित महसूस करते हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं”

पीडीपी के पूर्व प्रवक्ता और अलगाववादी नेता की कांग्रेस में एंट्री

पीडीपी के पूर्व प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बुखारी ने पीडीपी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का दामन थामा। वहीं, अलगाववादी नेता सैयद सलीम गिलानी ने भी पीडीपी में शामिल होने की घोषणा की। गिलानी ने कहा कि वे पीडीपी के दृष्टिकोण से प्रेरित हैं और इसे आगे बढ़ाने का इरादा रखते हैं।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Navneet Kumar

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट
खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

11 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ
खबर ज़रा हटके

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

11 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार
खबर ज़रा हटके

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

11 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम
खबर ज़रा हटके

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

12 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

11 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

11 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

11 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

12 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

12 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India