Skip to content
Sunday, 6 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / बन्नू हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत पर…
समाचार

बन्नू हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत पर लगाए आरोप, नहीं दिया कोई सबूत

पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में हुए हमले को लेकर एक बार फिर भारत पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं…

Priyanka Shaw 17 July 2026, 9:18 pm
1 मिनट पढ़ें
बन्नू हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत पर लगाए आरोप, नहीं दिया कोई सबूत
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में हुए हमले को लेकर एक बार फिर भारत पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटों में बन्नू और आसपास के इलाकों में 24 विद्रोहियों को मार गिराया गया।

आईएसपीआर ने दावा किया कि इन हमलों के पीछे ‘भारत समर्थित विद्रोही’ थे। हालांकि, इस दावे के समर्थन में कोई प्रमाण नहीं दिया गया।दरअसल, बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग हमले हुए थे। पहला हमला लोअर दीर में पुलिस के काफिले पर हुआ, जबकि दूसरा हमला बन्नू जिले के मिरयान पुलिस स्टेशन पर किया गया।

आतंकवादी गतिविधियों और आत्मघाती बम धमाकों में तेजी आई

ISPR के बयान में कहा गया है कि हाल ही में बन्नू में पुलिस के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों और आत्मघाती बम धमाकों में तेजी आई है। उसने आगे कहा, “इन घटनाओं में, “भारतीय प्रॉक्सी ‘फितना-अल-ख्वारिज’ ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया।” आईएसपीआर ने बताया कि हमलों के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने इन जघन्य हमलों के दोषियों और उनके सहयोगी नेटवर्क को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर संयुक्त खुफिया-आधारित ऑपरेशन शुरू किए हैं।

बयान में कहा गया, “इसी क्रम में, पिछले 24 घंटों में बन्नू जिले और आस-पास के इलाकों में हुई भीषण गोलीबारी के बाद, भारतीय प्रॉक्सी ‘फितना-अल-ख्वारिज’ से जुड़े 24 खवारिज को जहन्नुम भेज दिया गया है।” इसमें आगे कहा गया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए, “जो कई आतंकवादी गतिविधियों और निर्दोष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल थे।”

“सफल ऑपरेशन” के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस ऑपरेशन में 24 विद्रोहियों के मारे जाने पर सुरक्षाबलों की तारीफ की है। राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने “सफल ऑपरेशन” के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की।

बयान में उनके हवाले से कहा गया: “‘फितना-अल-ख्वारिज’ के 24 आतंकवादियों को मार गिराना सुरक्षा बलों की पेशेवर दक्षता, संकल्प और बलिदान को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा, “भारत के संरक्षण में काम कर रहे ‘फितना-अल-ख्वारिज’ और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को उनके तार्किक अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।”

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी
समाचार

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

12 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

12 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

13 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

13 hours पहले
PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

13 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India