अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी रहेगी। उनके मुताबिक, ईरान ने बातचीत आगे बढ़ाने की इच्छा जताई थी, जिसे अमेरिका ने स्वीकार कर लिया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रहेगी, लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अब युद्धविराम (सीजफायर) खत्म हो चुका है।
ट्रंप के इस बयान से साफ है कि एक तरफ दोनों देश बातचीत के लिए तैयार हैं, वहीं दूसरी ओर युद्ध को लेकर तनाव अभी भी बना हुआ है।
इधर, न्यूयॉर्क पोस्ट की तरफ से एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अगर आने वाले समय में अमेरिका ईरान पर हमले को लेकर इजरायल से मदद मांगेगे, तो उसके लिए तैयार हैं. हाल ही में हुए हमलों में अमेरिका का समर्थन करते हुए, इजरायल ने अपना संकल्प दिखाया दोहराया था.
हम अमेरिका के साथ खड़े हैं-इजरायल
इधर, इजरायल की तरफ से दावा कर किया गया है कि हम अमेरिका के साथ खड़े हैं. इससे पहले गुरुवार को अमेरिका ने गुरुवार की सुबह ईरान पर हवाई हमले किए थे. इसके प्रतिक्रिया में ईरान ने मिडिल ईस्ट के अमेरिकी सहयोगी देशों को निशाना बनाया. जहां उसने मिसाइल हमले किए. इससे इलाके में टेंशन बढ़ गया. बहरीन में तीन बार हवाई हमले के सायरन बजे. यहां अमेरिका का एयरबेस मुख्यालय है.
खामेनेई के शोक के बीच अमेरिका ने फिर किया था हमला
इधर, ट्रंप ने बुधवार को कहा है कि सीजफायर खत्म हो गया है. बातचीत को आगे बढ़ने से नहीं रोकेंगे. ईरान में पिछले एक सप्ताह से शोक का दौर था. यहां ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्लाह खामनेई का अंतिम संस्कार किया गया था.
