Skip to content
Wednesday, 26 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी,…
समाचार

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। इस घटना के बाद भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के लगातार…

Priyanka Shaw 11 July 2026, 6:09 pm
1 मिनट पढ़ें
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। इस घटना के बाद भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में है और पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।

भारतीय दूतावास ने प्लेटफॉर्म X पर बताया कि यह एक दुखद घटना है। हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, जबकि स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान जारी है।

बता दें कि यहां फु क्वोक द्वीप के पास एक नाव पलट गई. यह नाव भारतीय टूरिस्टों को ले जा रही थी. भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. 

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह एक दुखद घटना है. कुछ घंटे पहले वियनताम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई. घटना की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है. स्थानीय अधिकारियों की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

हादसे में 21 लोग बचे, और 15 अन्य की मौत

बता दें कि फु क्वोक के स्पेशल इकोनॉमिक जोन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1 बजे ओशन पियर आइलैंड कंपनी की एक स्पीडबोट पर्यटकों को होन में रुट से एन थोई पोर्ट जा रही थी. यह फुक्वोक एयरपोर्ट से 25 किलोमीटर दूर है.  

तभी होन में रूट न्गोई से लगभग 499 मीटर वह पलट गई. इससे उसमें सवार सभी समुद्र में गिर गए. पलटी नाव को देखकर पास की पर्यटक की नावें मदद के लिए पहुंची. रेस्क्यू में शामिल एक नाव के मालिक ने बताया कि उनकी नाव घटनास्थल पर पांच मिनट में पहुंच गई थी. लेकिन रेस्क्यू में दिक्कत इसलिए आई, क्योंकि नाव के अंदर लोग फंसे थे. 

उन्होंने जानकारी दी कि बहुत कम लोग होश में आ सके. इलाके में बारिश नहीं हो रही थी. समुद्र की लहरें तेज थी. बारिश नहीं हो रही थी. उस इलाके में पर्यटक नावें चल रही थीं. एन थोई बॉर्डर गार्ड ने घटनास्थल पर दो जहाज और 35 अधिकारी और सैनिक भेजे, जो नौसेना, कोस्ट गार्ड और अन्य संबंधित बलों के साथ बचाव कार्य में शामिल हुए. 

दोपहर तक रेस्क्यू ने स्पीडबोट में सवार सभी 36 लोगों को किनारे तक पहुंचा दिया था. 21 लोग बच गए. 15 अन्य जिनमें दो महिलाएं और 13 पुरुष शामिल थे. उनकी मौत की पुष्टि हुई.

भारतीय दूतावास ने एक साथ बनाए दो कंट्रोल रूम

इसके अलावा दूतावास ने कहा है कि प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है.

इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414.

हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है. हम किसी भी मदद और सवाल के लिए उपलब्ध हैं.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

एक ब्लड टेस्ट बताएगा शरीर के अंगों की ‘असली उम्र’, दिमाग की उम्र से अल्जाइमर का भी पता चलेगा
समाचार

एक ब्लड टेस्ट बताएगा शरीर के अंगों की ‘असली उम्र’, दिमाग की उम्र से अल्जाइमर का भी पता चलेगा

6 hours पहले
ईद मिलादुन्नबी 2026: क्यों मनाया जाता है यह पर्व? जानें इतिहास और इस दिन क्या होता है
समाचार

ईद मिलादुन्नबी 2026: क्यों मनाया जाता है यह पर्व? जानें इतिहास और इस दिन क्या होता है

6 hours पहले
कुरियर में टूटी राखी मिले तो क्या करें? जानें नई राखी बांधना सही है या नहीं
समाचार

कुरियर में टूटी राखी मिले तो क्या करें? जानें नई राखी बांधना सही है या नहीं

6 hours पहले
Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम
समाचार

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

16 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

एक ब्लड टेस्ट बताएगा शरीर के अंगों की ‘असली उम्र’, दिमाग की उम्र से अल्जाइमर का भी पता चलेगा

एक ब्लड टेस्ट बताएगा शरीर के अंगों की ‘असली उम्र’, दिमाग की उम्र से अल्जाइमर का भी पता चलेगा

6 hours पहले
ईद मिलादुन्नबी 2026: क्यों मनाया जाता है यह पर्व? जानें इतिहास और इस दिन क्या होता है

ईद मिलादुन्नबी 2026: क्यों मनाया जाता है यह पर्व? जानें इतिहास और इस दिन क्या होता है

6 hours पहले
कुरियर में टूटी राखी मिले तो क्या करें? जानें नई राखी बांधना सही है या नहीं

कुरियर में टूटी राखी मिले तो क्या करें? जानें नई राखी बांधना सही है या नहीं

6 hours पहले
Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

16 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली-NCR में H1N1 के बढ़ते मामले: फ्लू का टीका कब लगवाएं, अगस्त में या अक्टूबर में?

दिल्ली-NCR में H1N1 के बढ़ते मामले: फ्लू का टीका कब लगवाएं, अगस्त में या अक्टूबर में?

5 hours पहले
एक ब्लड टेस्ट बताएगा शरीर के अंगों की ‘असली उम्र’, दिमाग की उम्र से अल्जाइमर का भी पता चलेगा

एक ब्लड टेस्ट बताएगा शरीर के अंगों की ‘असली उम्र’, दिमाग की उम्र से अल्जाइमर का भी पता चलेगा

6 hours पहले
ईद मिलादुन्नबी 2026: क्यों मनाया जाता है यह पर्व? जानें इतिहास और इस दिन क्या होता है

ईद मिलादुन्नबी 2026: क्यों मनाया जाता है यह पर्व? जानें इतिहास और इस दिन क्या होता है

6 hours पहले
कुरियर में टूटी राखी मिले तो क्या करें? जानें नई राखी बांधना सही है या नहीं

कुरियर में टूटी राखी मिले तो क्या करें? जानें नई राखी बांधना सही है या नहीं

6 hours पहले
Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

Raksha Bandhan 2026: पीरियड्स में भाई को राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

16 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India