Skip to content
Monday, 24 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / पुराने घरों में ऊंची चौखट क्यों बनाई जाती…
समाचार

पुराने घरों में ऊंची चौखट क्यों बनाई जाती थी? जानिए इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक और पारंपरिक कारण

आजकल ज्यादातर घरों की चौखट फर्श के बराबर होती है, लेकिन पुराने समय में ऐसा नहीं था। पहले घरों में दरवाजे की चौखट 3 से 6 इंच तक ऊंची बनाई जाती थी…

Priyanka Shaw 29 June 2026, 4:07 am
1 मिनट पढ़ें
पुराने घरों में ऊंची चौखट क्यों बनाई जाती थी? जानिए इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक और पारंपरिक कारण
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

आजकल ज्यादातर घरों की चौखट फर्श के बराबर होती है, लेकिन पुराने समय में ऐसा नहीं था। पहले घरों में दरवाजे की चौखट 3 से 6 इंच तक ऊंची बनाई जाती थी और घर में आने-जाने के लिए उसे पार करना पड़ता था। दरअसल, ऊंची चौखट बनाने के पीछे कई खास वजहें थीं। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं थी, बल्कि सुरक्षा, साफ-सफाई, धार्मिक मान्यताओं और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जाती थी। आइए जानते हैं कि पुराने घरों में ऊंची चौखट बनाने के पीछे क्या कारण थे। 

कीड़े-मकौड़ों से रहत था डर

पुराने समय में ज्यादातर कच्चे मकान हुआ करते थे और उनके आसपास पेड़-पौधे, झाड़ियां और खेत होना आम बात थी। ऐसे माहौल में जहरीले सांप, बिच्छू, कनखजूरे और दूसरे कीड़े-मकौड़ों के घर में घुसने का खतरा बना रहता था। इन्हें घर में घुसने से रोकने के लिए जमीन से 3-6 इंच ऊंची उठी हुई चौखट बनाई जाती थी। ऊंची चौखट इन जीवों के लिए रुकावट का काम करती थी और वे आसानी से घर में नहीं घुस पाते थे।

ऊंची चौखट एक बांध की तरह काम करती थी

पुराने समय में सड़कें भी पक्की नहीं थी, जिसके कारण हवा के साथ धूल-मिट्टी उड़कर घर के अंदर आ जाती थी। ऊंची देहरी होने की वजह से बाहर धूल सीधे घर के कमरों तक नहीं पहुंच पाती थी। इसके अलावा, बारिश के मौसम में जब बाहर पानी भर जाता था, तो ऊंची चौखट एक बांध की तरह काम करती थी और बरसात के पानी को घर में घुसने से रोकती थी। 

सुरक्षा और मजबूती 

पुराने जमाने में आज की तरह सीमेंट वाले फर्श नहीं हुआ करते थे। कच्ची या मिट्टी की जमीन पर लकड़ी के दरवाजे लगाना बहुत मुश्किल काम था। इसलिए दरवाजे के दोनों पल्लों को मजबूती से जकड़कर रखने के लिए चारों तरफ का मजबूत लकड़ी का फ्रेम बनाया जाता है और इसके नीचे लकड़ी या पत्थर की पट्टी डाली जाती थी। इससे चौखट की पकड़ मजबूत हो जाती थी और दरवाजा सालों-साल तक मजबूती से टिका रहता था।  

इसके अलावा, पुराने समय में सुरक्षा के लिए दरवाजों के नीचे भी कुंडे लगाए जाते थे, ताकि दरवाजा आसानी से टूट न सके। इस निचले कुंडे को फंसाने के लिए भी ऊंची चौखट बेहद मददगार साबित होती थी। 

ऊंची चौखट का सांस्कृतिक महत्व भी है

ऊंची चौखट का सांस्कृतिक महत्व भी है। पुराने समय में इसे घर की मर्यादा की मर्यादा माना जाता था। जब भी घर के बड़े-बुजुर्ग या बाहरी व्यक्ति अंदर आते थे, तो वे इस चौखट को लांघने से पहले अपनी चप्पल खटखटाकर या आवाज देकर अंदर आते थे, ताकि महिलाओं के संभलने और पर्दा करने का समय मिल सके। 

कुछ मान्यताओं के अनुसार, दरवाजे की चौखट को इस तरह डिजाइन किया जाता था कि व्यक्ति जब भी घर के अंदर कदम रखे, तो वह थोड़ा ठहरकर और झुककर अंदर आए। यह इस बात का प्रतीक था कि मनुष्य जब भी किसी के घर या अपनों के बीच आए, तो अपने अहंकार को बाहर छोड़कर घर में प्रवेश करे।

ऐसी भी मान्यता है कि घर की चौखट देवी लक्ष्मी का स्थान है। इसलिए लोग अपने घर की चौखट की पूजा करते और वहां रंगोली बनाते थे। 

यह जानकारी बेसिक मान्याताओ पर आधारित है इसकी पुष्टि NAV24NEWS नहीं करता है

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह
समाचार

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

13 hours पहले
झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग
समाचार

झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

13 hours पहले
रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त
समाचार

रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

13 hours पहले
नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान
समाचार

नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

14 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

13 hours पहले
झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

13 hours पहले
रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

13 hours पहले
नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

14 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

14 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India