Loading...
Sat. Jun 27th, 2026

किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया सेफ्टी फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के तहत यदि कोई किशोर बार-बार आत्महत्या (Suicide) या सेल्फ-हार्म (Self-Harm) से जुड़े शब्दों को सर्च करता है, तो उसके माता-पिता को इसकी जानकारी भेजी जाएगी।

यह सुविधा केवल उन माता-पिता के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने इंस्टाग्राम के Parental Supervision Program के तहत अपने अकाउंट को किशोर के अकाउंट से लिंक किया है। इस फीचर के जरिए यदि किसी किशोर की गतिविधियों में आत्महत्या या सेल्फ-हार्म से जुड़े संकेत दिखाई देते हैं, तो अभिभावकों को तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद जोखिम भरे व्यवहार की समय रहते पहचान कर माता-पिता को सतर्क करना और किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत बनाना है

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने बताया कि वह पहले से ही किशोरों के अकाउंट में सर्च रिजल्ट में इस तरह की सामग्री के दिखने पर रोक लगा चुका है और लोगों को हेल्पलाइन के लिए निर्देशित करता है। माता-पिता को अलर्ट ईमेल, टेक्स्ट या वाट्सएप के माध्यम से भेजे जाएंगे। इंस्टाग्राम अकाउंट से भी नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।

इंस्टाग्रमा ने बयान में कहा, ‘ये अलर्ट इंस्टाग्राम पर किशोरों को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट से बचाने में मदद करने के हमारे मौजूदा प्रयास पर आधारित हैं। हमारे पास इस तरह की सामग्री के खिलाफ सख्त नीति है, जो आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने को बढ़ावा देने से रोकती है। बता दें कि यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब मेटा को बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाली साम्रगी को लेकर दो मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *