Skip to content
Thursday, 22 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / political / हरियाणा चुनाव: BJP ने गढ़ बचाने के लिए…
political

हरियाणा चुनाव: BJP ने गढ़ बचाने के लिए बदली रणनीति, कांग्रेस ने बढ़ाई तैयारी; भगवंत मान के सहारे आप का प्रचार

हरियाणा में BJP की सरकार को अब 10 साल हो चुके हैं, और 2014 व 2019 में मिली सफलता के पीछे उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के मतदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान था।…

Navneet Kumar 10 September 2024, 5:12 pm
1 मिनट पढ़ें
हरियाणा चुनाव: BJP ने गढ़ बचाने के लिए बदली रणनीति, कांग्रेस ने बढ़ाई तैयारी; भगवंत मान के सहारे आप का प्रचार
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

हरियाणा में BJP की सरकार को अब 10 साल हो चुके हैं, और 2014 व 2019 में मिली सफलता के पीछे उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के मतदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान था। इन जिलों की 31 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 16 पर जीत हासिल की है। भाजपा इन जिलों को अपना गढ़ मानती है, लेकिन सत्ता में 10 साल बिताने के बाद पार्टी को अब यहां सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में अंबाला सीट भी गंवानी पड़ी।

भाजपा अब अपने गढ़ को सुरक्षित करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दक्षिण हरियाणा की अहीरवाल बेल्ट के बजाय उत्तरी हरियाणा की जीटी बेल्ट से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में रैली की शुरुआत करेंगे, जबकि पिछले चुनावों में उन्होंने 19 सीटों वाली अहीरवाल बेल्ट से रैलियों की शुरुआत की थी। उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, और सोनीपत जिलों में गैर जाट मतदाताओं की बड़ी संख्या है, जो भाजपा का कोर वोटर हैं। इसलिए भाजपा का ध्यान इन जिलों पर है।

सीएम सैनी की सीट भी कुरुक्षेत्र में

कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी की रैली का एक प्रमुख कारण सीएम नायब सिंह सैनी का लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना भी है। लाडवा कुरुक्षेत्र जिले की सीट है, और सैनी इस बार करनाल से लाडवा सीट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्हें इस सीट से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है, इसलिए पीएम मोदी की रैली सीएम सैनी की सीट और जीटी बेल्ट की 31 सीटों को साधने के लिए आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस की तैयारी: राहुल गांधी की रैली 20 या 22 सितंबर को

कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेताओं की रैलियों की तैयारी शुरू कर दी है। राहुल गांधी 20 या 22 सितंबर को हरियाणा जा सकते हैं, और इसके बाद प्रियंका गांधी की रैलियों की तैयारी की जाएगी। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख चांदवीर हुड्डा ने बताया कि भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा स्टार प्रचारक होंगे। वे सभी विधानसभा सीटों को कवर करेंगे और एक दिन में तीन से चार सीटों पर रैलियां करने की योजना बना रहे हैं। कांग्रेस अपनी रैलियों की शुरुआत जींद से कर सकती है, जहां विनेश फोगाट चुनाव लड़ रही हैं। जींद जिला जाट बहुल और राज्य की राजनीति का केंद्र बिंदु रहा है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Assembly Elections: भद्रवाह में त्रिकोणीय मुकाबला, राजनीति में उथल-पुथल का इतिहास

मायावती की चार रैलियां: बसपा का गठबंधन

बसपा ने इस बार इनेलो के साथ गठबंधन किया है और बसपा प्रमुख मायावती की रैली की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मायावती यमुनानगर, अंबाला, पलवल, सिरसा और जींद में रैलियां कर सकती हैं। बसपा ने पहले भी यमुनानगर के कुछ हलकों में मजबूत उपस्थिति दर्ज की है, इसलिए यमुनानगर और मेवात में रैलियां आयोजित करने की योजना है।

आप का प्रचार: भगवंत मान के सहारे

आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने का इंतजार कर रही है। शराब घोटाले में जेल में बंद केजरीवाल के बाहर आने तक, प्रचार का जिम्मा पंजाब के सीएम भगवंत मान संभालेंगे। आप का पूरा ध्यान पंजाब से लगती सीटों पर रहेगा।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Navneet Kumar

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस का टायर किया पंचर
political

जंतर-मंतर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस का टायर किया पंचर

2 weeks पहले
नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील
political

नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील

3 weeks पहले
शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस
समाचार

शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस

3 weeks पहले
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: चार चरणों में होगी वोटिंग, 8 अक्टूबर से नामांकन
political

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: चार चरणों में होगी वोटिंग, 8 अक्टूबर से नामांकन

3 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

कोलकाता भगदड़ के बाद दिल्ली की रामलीला में बढ़ाई गई सुरक्षा, 1 लाख दर्शक होते ही बंद होगा प्रवेश पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर बढ़ाई पाबंदी, 24 नवंबर तक नहीं मिलेगी राहत लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अबू हाशिम की मौत, सीढ़ियों से गिरने का दावा क्या बेरोजगार बालिग बेटा माता-पिता से मांग सकता है गुजारा भत्ता? सुल्तानपुर फैमिली कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

political

जंतर-मंतर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस का टायर किया पंचर

जंतर-मंतर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस का टायर किया पंचर

2 weeks पहले
नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील

नाना पटोले ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की अपील

3 weeks पहले
शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस

शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर केस

3 weeks पहले
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: चार चरणों में होगी वोटिंग, 8 अक्टूबर से नामांकन

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: चार चरणों में होगी वोटिंग, 8 अक्टूबर से नामांकन

3 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

22 hours पहले
विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

2 days पहले
Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

2 days पहले
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

2 days पहले
दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

2 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India