Skip to content
Monday, 7 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / political / “Delhi: स्वाति ने संसद हमले का जिक्र करते…
political

“Delhi: स्वाति ने संसद हमले का जिक्र करते हुए आतिशी पर लगाया आरोप, कहा- उनके माता-पिता के गिलानी से थे करीबी संबंध”

Delhi के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहीं आतिशी पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वाति का कहना है कि…

Navneet Kumar 18 September 2024, 12:52 pm
1 मिनट पढ़ें
“Delhi: स्वाति ने संसद हमले का जिक्र करते हुए आतिशी पर लगाया आरोप, कहा- उनके माता-पिता के गिलानी से थे करीबी संबंध”
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

Delhi के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहीं आतिशी पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वाति का कहना है कि आतिशी के माता-पिता के संसद हमले के आरोपी सैयद अब्दुल रहमान गिलानी के साथ गहरे संबंध थे। इससे पहले, स्वाति ने यह भी आरोप लगाया था कि आतिशी के माता-पिता ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी।

स्वाति ने एक्स पर लिखा, “आतिशी के माता-पिता के एसएआर गिलानी के साथ संबंध थे, जिन पर संसद हमले में शामिल होने का आरोप है। 2016 में, उन्होंने अफजल गुरु की याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जहां आतिशी के माता-पिता गिलानी के साथ स्टेज पर थे। इस कार्यक्रम में ‘एक अफजल मरोगे तो लाखों पैदा होंगे’ और ‘कश्मीर मांगे आजादी’ जैसे नारे लगे। उन्होंने ‘Arrest and torture of Syed Geelani’ नाम से लेख भी लिखे हैं। भगवान दिल्ली की रक्षा करें!”

मंगलवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का एलान होते ही स्वाति ने आतिशी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लिए यह दुखद दिन है। एक ऐसी महिला को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता-पिता ने दया याचिकाएं लगाई थीं और उन्हें लगता था कि अफजल गुरु निर्दोष है।”

स्वाति ने आतिशी को “डमी सीएम” बताते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा का मामला है और अब दिल्ली की रक्षा केवल ईश्वर ही कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: US: न्यूयॉर्क मंदिर में तोड़फोड़, भारतीय दूतावास ने की निंदा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील

Delhi: आप का जवाब

स्वाति मालीवाल के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि यदि स्वाति को इतनी चिंता है, तो उन्हें राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वाति भाजपा से स्क्रिप्ट लेकर बयान देती हैं।

विधायक मदन लाल ने भी कहा कि स्वाति भाजपा की भाषा बोल रही हैं और जब उनके पास 14 मंत्रालय थे, तब किसी ने विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वाति पर विश्वास जताया है और उन्हें जिम्मेदारियों का समर्पण से निर्वहन करना चाहिए।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Navneet Kumar

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के हाथों में, 2027 के शिखर सम्मेलन पर नजर
political

SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के हाथों में, 2027 के शिखर सम्मेलन पर नजर

5 days पहले
Rahul Gandhi News: कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP – RSS पर लगाए गंभीर आरोप
political

Rahul Gandhi News: कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP – RSS पर लगाए गंभीर आरोप

1 week पहले
BJP New Team: नितिन नबीन ने संभाली नई टीम की कमान, पार्टी मुख्यालय में पहली बैठक; चुनावी रणनीति पर मंथन
national

BJP New Team: नितिन नबीन ने संभाली नई टीम की कमान, पार्टी मुख्यालय में पहली बैठक; चुनावी रणनीति पर मंथन

2 weeks पहले
Sugar Price Hike: चीनी की कीमतों पर खड़गे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों से पहले क्यों बढ़ी महंगाई?
national

Sugar Price Hike: चीनी की कीमतों पर खड़गे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों से पहले क्यों बढ़ी महंगाई?

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

political

SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के हाथों में, 2027 के शिखर सम्मेलन पर नजर

SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के हाथों में, 2027 के शिखर सम्मेलन पर नजर

5 days पहले
Rahul Gandhi News: कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP – RSS पर लगाए गंभीर आरोप

Rahul Gandhi News: कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP – RSS पर लगाए गंभीर आरोप

1 week पहले
BJP New Team: नितिन नबीन ने संभाली नई टीम की कमान, पार्टी मुख्यालय में पहली बैठक; चुनावी रणनीति पर मंथन

BJP New Team: नितिन नबीन ने संभाली नई टीम की कमान, पार्टी मुख्यालय में पहली बैठक; चुनावी रणनीति पर मंथन

2 weeks पहले
Sugar Price Hike: चीनी की कीमतों पर खड़गे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों से पहले क्यों बढ़ी महंगाई?

Sugar Price Hike: चीनी की कीमतों पर खड़गे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों से पहले क्यों बढ़ी महंगाई?

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

Jio का 3,599 रुपये वाला Anniversary Plan, सालभर मिलेंगे डेटा से लेकर AI तक कई फायदे

Jio का 3,599 रुपये वाला Anniversary Plan, सालभर मिलेंगे डेटा से लेकर AI तक कई फायदे

7 minutes पहले
PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

13 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

14 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

14 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

14 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India