Skip to content
Sunday, 4 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खेल / भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया…
खेल

भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को 5-1 से हराया

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराया। इस जीत के साथ…

Priyanka Shaw 3 October 2026, 6:31 pm
1 मिनट पढ़ें
भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को 5-1 से हराया
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया है।

भारत ने ओलंपिक 2028 के लिए भी किया क्वालीफाई

गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था।

इसके बाद भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पहले हाफ के अंत तक भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में भारत ने तीन और गोल किए, जबकि मलेशिया कोई गोल नहीं कर सका।

एशियन गेम्स हॉकी में हरमनप्रीत सिंह ने दागे दो गोल

भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा ने फील्ड गोल किया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए। वहीं जुगराज सिंह ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।

भारत ने पूरे मैच में शानदार आक्रमण किया और मलेशिया पर लगातार दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम को मैच में कुल 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले।

एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड

इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी का गोल्ड मेडल लगातार दूसरी बार जीता है। इससे पहले पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया ही लगातार दो बार पुरुष हॉकी में अपना गोल्ड मेडल बचाने में सफल रहे थे।

भारत का यह एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी का पांचवां गोल्ड मेडल है।

मलेशिया को सिल्वर, पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज

फाइनल में भारत से 1-5 से हारने के बाद मलेशिया को सिल्वर मेडल मिला। वहीं पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी का सबसे ज्यादा गोल्ड पाकिस्तान ने जीता है। पाकिस्तान के नाम 8 गोल्ड मेडल हैं, जबकि भारत और दक्षिण कोरिया ने 5-5 बार यह खिताब जीता है।

मेडल टेबल में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत

हॉकी में गोल्ड जीतने के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 85 हो गई है। इनमें 21 गोल्ड मेडल शामिल हैं। इसी के साथ भारत मेडल टेबल में उज्बेकिस्तान को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़े- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में CJP का प्रदर्शन, शिवाजी पार्क में जुटी भीड़

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई
खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

1 day पहले
एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया, साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जीता गोल्ड
खेल

एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया, साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जीता गोल्ड

4 days पहले
एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर; कबड्डी में दोनों टीमों ने जीता गोल्ड
खेल

एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर; कबड्डी में दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

7 days पहले
Asian Games 2026: भारत को मिला तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण; स्क्वैश में अभय-अनाहत फाइनल में
खेल

Asian Games 2026: भारत को मिला तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण; स्क्वैश में अभय-अनाहत फाइनल में

1 week पहले

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

1 day पहले
एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया, साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया, साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जीता गोल्ड

4 days पहले
एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर; कबड्डी में दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर; कबड्डी में दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

7 days पहले
Asian Games 2026: भारत को मिला तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण; स्क्वैश में अभय-अनाहत फाइनल में

Asian Games 2026: भारत को मिला तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण; स्क्वैश में अभय-अनाहत फाइनल में

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली में फायर सर्विस का विस्तार, 20 फायर बाइक और 26 QRV शामिल

दिल्ली में फायर सर्विस का विस्तार, 20 फायर बाइक और 26 QRV शामिल

3 hours पहले
रेखा गुप्ता के बयान पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई

रेखा गुप्ता के बयान पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई

3 hours पहले
जितिया व्रत में मां ही क्यों रखती हैं निर्जला उपवास? जानें धार्मिक मान्यता

जितिया व्रत में मां ही क्यों रखती हैं निर्जला उपवास? जानें धार्मिक मान्यता

4 hours पहले
यूपी के 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

यूपी के 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

5 hours पहले
सीमा पार घुसपैठ को लेकर भारत ने पाकिस्तान को घेरा, हाई कमीशन के प्रभारी को किया तलब

सीमा पार घुसपैठ को लेकर भारत ने पाकिस्तान को घेरा, हाई कमीशन के प्रभारी को किया तलब

5 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India