Loading...
Thu. Jun 25th, 2026

यूथ क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। टीम इंडिया पहले आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी। इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा।

इस दौरे को लेकर वैभव सूर्यवंशी के लिए खास व्यवस्था की गई है। सीरीज के दौरान हर वेन्यू पर उनका अलग चेंजिंग रूम होगा, जहां उनके माता-पिता भी उनके साथ रहेंगे। युवा खिलाड़ी को बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह विशेष इंतजाम किया गया है। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज के प्रदर्शन पर टिकी होंगी, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

इंग्लैंड टी20 सीरीज आईसीसी इवेंट है, जिसमें काउंसिल के साथ-साथ इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के भी सुरक्षा नियम लागू होंगे. The Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही काउंसिल अंडर-16 खिलाड़ियों को वयस्क (Adult) चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करने का इजाजत नहीं देते हैं. सीरीज के दौरान इस्तेमाल होने वाले सभी वेन्यू पर वैभव अलग सुविधाओं का इस्तेमाल करेंगे. इस दौरान उनके माता-पिता के भी साथ रहने की उम्मीद है. 

बता दें कि वैभव को मैच के दौरान और बाकी बातचीत के लिए टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत होगी. उन पर सिर्फ मैच से पहले और मैच के बाद कपड़े बदलने के दौरान पाबंदी लगेगी.

इंग्लैंड में होने वाले खेलों के दौरान यह साधारण बात है

इंग्लैंड में होने वाले खेलों के दौरान यह साधारण बात है. उदाहरण के लिए, आर्सेनल के मैक्स डाउमैन ने पिछले सीजन दिसंबर में 16 साल के होने तक अपने साथियों से अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल किया था. 

हालांकि भारत में ऐसा कोई नियम नहीं है. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के 2 सीजन खेल चुके वैभव ने टूर्नामेंट के दौरान उसी ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल किया था, जिसमें बाकी वयस्क खिलाड़ी थे. 

वैभव सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू का रिकॉर्ड कर सकते हैं कायम

शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी20 के दौरान वैभव सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. दिग्गज तेंदुलकर ने भारत के लिए 16 साल और 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *