सावन के महीने में व्रत रखने वाले लोग अक्सर साबूदाना खाते हैं। इससे खिचड़ी, वड़ा, चीला, डोसा और खीर जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या हार्ट के मरीज भी साबूदाना खा सकते हैं?
डॉ. बिमल छाजेर के अनुसार, साबूदाना हार्ट के लिए सीधे तौर पर नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसे बहुत ज्यादा फायदेमंद भी नहीं माना जा सकता।
साबूदाने में क्या होता है?
साबूदाना मुख्य रूप से स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा काफी कम होती है। इसमें कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए इसे खाने से शरीर को जल्दी ऊर्जा मिलती है।
साबूदाने में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, इसलिए यह सीधे तौर पर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाला भोजन नहीं है।
हार्ट के मरीजों को क्यों सावधानी रखनी चाहिए?
साबूदाने में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है और ब्लड शुगर पर असर पड़ सकता है।
अगर किसी हार्ट पेशेंट का वजन ज्यादा है या ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं है, तो उसे साबूदाना सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
कैसे खाएं साबूदाना ?
अगर साबूदाना खाना है तो इसे ज्यादा हेल्दी बनाया जा सकता है। इसमें सब्जियां, मूंगफली या दाल जैसे प्रोटीन और फाइबर वाले खाद्य पदार्थ सीमित मात्रा में शामिल किए जा सकते हैं।
हालांकि, साबूदाना ज्वार, रागी और बाजरा जैसे साबुत अनाज की जगह नहीं ले सकता। हार्ट के मरीजों को इसे कभी-कभार और संतुलित मात्रा में ही खाना बेहतर है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। NAV24news किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)
यह भी पढ़ें- कांगो में इबोला का कहर, 2 हजार से ज्यादा मौतें; तेजी से बढ़ रहा संक्रमण



